पैपराजी से रणबीर कपूर का सवाल, आप लोगों का लॉकडाउन नहीं है?
AajTak
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर माहमारी की चपेट में आने के बाद से काफी सुर्ख़ियों में थे, हालांकि उन्होंने कोरोना को मात दे दी है. एक्टर को गुरुवार के दिन क्लीनिक के बाहर स्पॉट किया गया जहां वे अपनी मां नीतू कपूर संग पहुंचे.
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर माहमारी की चपेट में आने के बाद से काफी सुर्ख़ियों में थे, हालांकि उन्होंने कोरोना को मात दे दी है. एक्टर को गुरुवार के दिन क्लीनिक के बाहर स्पॉट किया गया जहां वे अपनी मां नीतू कपूर संग पहुंचे. क्लीनिक में एंट्री करने से पहले रणबीर ने पैपराजी से सवाल पूछा कि कोविड 19 के बढ़ते मामलों के बीच उन लोगों के लिए कोई लॉकडाउन है या नहीं? क्लीनिक के बाहर स्पॉट हुए रणबीर रणबीर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है रणबीर और उनकी मां नीतू कपूर अलग-अलग गाड़ियों में क्लीनिक पहुंचते हैं. अपनी गाड़ी से निकलते ही रणबीर फोटोग्राफर से सवाल पूछते हैं, "आप लोग का लॉकडाउन नहीं है?" इस सवाल पर फोटोग्राफर कहते हैं कि है सर, लेकिन काम चालू है. इसी के साथ क्लीनिक में एंट्री करने से पहले रणबीर ने सभी से डिस्टेंस बनाने के लिए कहा. आपको बता दें उनकी मां नीतू कपूर भी क्लिनिक से बाहर आते हुए स्पॉट की गईं.More Related News













