
पैगंबर मोहम्मदः 'मुस्लिम देशों के आगे ना झुके भारत' कहने वाले डच सांसद का नया बयान सुर्खियों में
AajTak
बीजेपी की राष्ट्रीय प्रवक्ता रहते हुए नूपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इस विवादित बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी निंदा की जाने लगी. कई अरब और इस्लामिक देश लामबंद हो गए लेकिन नीदरलैंड्स के एक सांसद ने बिल्कुल अलग लाइन लेते हुए बयान दिया है.
पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी को लेकर अरब और इस्लामिक देशों के गुस्से के बाद बुधवार को आतंकी संगठन अलकायदा ने भारत में आत्मघाती हमले की धमकी दी.
नुपुर शर्मा को समर्थन देकर चर्चा में आए नीदरलैंड्स के दक्षिणपंथी नेता गीर्ट विल्डर्स ने इस धमकी को लेकर नया बयान दिया है. डच सांसद ने भारतीयों से कहा है कि अलकायदा जैसे इस्लामिक आतंकियों के सामने नहीं झुकें क्योंकि ये संगठन बर्बरता को दर्शाते हैं.
डच सांसद विल्डर्स ने भारतीयों से आह्वान किया है कि वह अल कायदा जैसे आतंकियों के सामने हथियार नहीं डालें. उनका कहना है कि इस तरह के संगठन बर्बरता का प्रतिनिधित्व करते हैं.
उन्होंने ट्वीट कर कहा, अलकायदा जैसे आतंकियों के सामने नहीं झुकें. ये बर्बरता के प्रतीक हैं. अल कायदा और तालिबान ने सालों पहले मुझे हिटलिस्ट में डाल दिया था. एक सबक, आतंकियों के सामने कभी मत झुको, कभी नहीं.
उन्होंने इस मामले पर इस्लामिक देशों के गुस्से को हास्यास्पद भी बताया था.
उन्होंने विरोध कर रहे देशों को पाखंडी बताते हुए कहा कि इन देशों में लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








