
पैगंबर पर टिप्पणी: भारत आए ईरान के विदेश मंत्री ने NSA डोभाल के सामने उठाया मुद्दा
AajTak
ईरान के बयान में कहा गया है कि भारत सरकार दोषियों से इस तरह निपटेगी कि दूसरे लोगों को सबक मिलेगा. उन्होंने कहा कि वह टिप्पणी करने वाले दोषियों से निपटने में भारतीय अधिकारियों के रुख से संतुष्ट हैं.
पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी का मामला फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है. भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए ईरान के विदेश मंत्री डॉ. हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल के सामने एक बार फिर ये मुद्दा उठाया.
ईरानी के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान जारी किया, जिसके मुताबिक पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के मामले में एनएसए अजीत डोभाल ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है. ईरान के बयान में कहा गया है कि भारत सरकार दोषियों से इस तरह निपटेगी कि दूसरे लोगों को सबक मिलेगा. उन्होंने कहा कि वह टिप्पणी करने वाले दोषियों से निपटने में भारतीय अधिकारियों के रुख से संतुष्ट हैं.
पीएम मोदी और एस जशंकर से भी की मुलाकात
बता दें कि ईरान के विदेश मंत्री 8 जून से 10 जून तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं. अगस्त 2021 में पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनकी पहली यात्रा है. एनएसए डोभाल के अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. ईरान के विदेश मंत्री ने भारतीय विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी की. ईरान के विदेश मंत्री के साथ एस जयशंकर की मुलाकात में भारत-ईरान संबंधों को बढ़ाने के प्रस्तावों पर चर्चा की गई.
पैगंबर के खिलाफ की थी विवादित टिप्पणी
बता दें कि नूपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट में पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की थी. इसके बाद विवाद काफी बढ़ गया था. यहां तक कि अरब देशों ने भी नूपुर शर्मा की टिप्पणी की निंदा की थी. बीजेपी ने नूपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया है. बीजेपी की तरफ से एक पत्र जारी कर कहा गया है कि इस तरह की टिप्पणी भाजपा के मूल विचार के विरोध में है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








