
पेट में था छेद, अंदर दिखता था सारा खाना... डॉक्टर ने 10 साल तक मरीज पर किया एक्सपेरिमेंट
AajTak
कहानी ऐसे शख्स की, जिसके शरीर पर 10 सालों तक अमेरिका के डॉक्टर ने एक्सपेरिमेंट (Experiment) किया. इस एक्सपेरिमेंट का मकसद था गैस्ट्रिक सिस्टम के बारे में नई जानकारियां एकत्रित करना. लेकिन इस एक्सपेरिमेंट से शख्स की जिंदगी नरक सी हो गई. जबकि, एक्सपेरिमेंट करने वाले डॉक्टर इससे काफी मशहूर हुए. चलिए जानते हैं इस अनोखे एक्सपेरिमेंट के बारे में...
इस दुनिया में आए दिन नए-नए आविष्कार होते रहते हैं. इन आविष्कारों का मतलब होता है इंसानों की जिंदगी को आरामदायक बनाना. यूं तो वैज्ञानिक आविष्कारों को अंजाम तक पहुंचाने के लिए चूहे, बंदर, अन्य जीव या इंसानी मृत शरीर पर प्रयोग करते हैं. लेकिन क्या हो जब आविष्कार के प्रयोग के लिए जिंदा मनुष्य को ही चुन लिया जाए. आज हम आपको ऐसे ही एक आविष्कार के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने पूरी दुनिया में काफी सुर्खियां बटोरी थीं.
दिन था 6 जून 1822 का. अमेरिका के आर्मी डॉक्टर विलियम बोमोंट (William Beaumont) के पास एक अनोखा केस आया. जिसमें एलेक्सिस सेंट मार्टिन (Alexis St. Martin) नामक शख्स गलती से एक शिकारी की गोली का शिकार हो गया था. BBC के मुताबिक, यह गोली अलेक्सिस के पेट में लगी थी. पेट में लगी गोली ने सीधे खाने की थैली को फाड़ दिया था. जिसके कारण एलेक्सिस द्वारा खाया खाना पेट से बाहर आ रहा था.
देखने में यह मामला काफी पेचीदा लग रहा था. डॉक्टर बोमोंट ने भी ऐसा होते हुए पहले कभी नहीं देखा था. और न ही ऐसे केस के बारे में उन्होंने पहले कभी सुना था. लेकिन फिर भी बोमोंट ने एलेक्सिस का इलाज शुरू किया. 2 महीने के इलाज के बाद एलेक्सिस की जान तो बच गई. लेकिन उनके पेट का वो जख्म जहां उन्हें गोली लगी थी, वो अब तक नहीं भरा था. वहां एक छेद सा बन गया था. डॉक्टर ने काफी कोशिश की. लेकिन वह छेद भर नहीं पा रहा था.
पेट के अंदर दिखता खाना नतीजा ये रहा कि एलेक्सिस द्वारा कुछ भी खाने के बाद खाना पेट से बाहर न निकल जाए इसलिए उस जख्म वाली जगह पर हमेशा कुछ चीज रखनी पड़ती थी. ताकि खाना पेट से बाहर न निकल जाए. हालात ये थे कि जब डॉक्टर एलेक्सिस के पेट के उस जख्म (छेद) में झांकते तो उन्हें उसके पेट के अंदर का सारा नजारा साफ नजर आता. वे अलेक्सिस द्वारा खाए खाने को पचते हुए देख पाते थे. ये इतिहास में पहली बार था जब किसी डॉक्टर ने मरीज के पेट में खाना पचता हुए नंगी आंखों से देखा था.
एलेक्सिस पर ऐसे शुरू हुआ शोध तमाम कोशिशों के बाद भी जब वो जख्म नहीं भर पाया तो डॉक्टर विलियम बोमोंट के दिमाग में ख्याल आया कि क्यों न इस पर कोई शोध की जाए. अलेक्सिस वहां से जाना चाहते थे. लेकिन डॉक्टर बोमोंट ने उन्हें अपने ही घर में काम पर रख लिया. और साथ ही साथ डॉक्टर बोमोंट एलेक्सिस पर नए-नए शोध भी करने लगे. बोमोंट ने फिर गैस्ट्रिक सिस्टम पर किताब लिखना भी शुरू कर दिया. वे एलेक्सिस के पेट पर अलग-अलग तरह के एक्सपेरिमेंट करने लगे. कभी मीट का टुकड़ा तो कभी कुछ और. वे इस तरह खाने की चीजों को एलेक्सिस के पेट में डालते और उसे पचता हुआ देखते. फिर जो भी नई जानकारी मिलती, उसे अपनी किताब में लिख लिया करते.
घर वापस जाना चाहते थे एलेक्सिस बोमोंट एंजाइम्स (Enzymes) को अपनी आंखों के सामने काम करता देखते थे. उधर एलेक्सिस जान चुके थे कि ये जख्म अब कभी नहीं भरने वाला. और डॉक्टर बोमोंट ने उन्हें सिर्फ एक्सपेरिमेंट करने के लिए अपने पास रखा हुआ है. वह अब वहां से जाना चाहते थे. क्योंकि वह नहीं चाहते थे कि उनके शरीर पर अब कोई और शोध हो. बता दें, उस समय डॉक्टर्स और पेशेंट के बीच किसी तरह का कोई कॉन्ट्रेक्ट भी नहीं होता था. उनके शरीर पर शोध उनकी इच्छा से हो रहे हैं या नहीं, इसके लिए भी कोई नियम नहीं था.

मैं श्वेता सिंह सीधे युद्ध भूमि से आपको महायुद्ध के बीसवें दिन की खबर बता रही हूं. कल ईरान की गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद लगातार चार खाड़ी देश के ऑयल-गैस डिपो-रिफाइनरी पर बड़ा हमला ईरान ने कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरामको और यूएई के टर्मिनल के अलावा कतर के सबसे बड़े गैस टू लिक्वड प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला कर दिया. कतर के इस प्लांट से दुनिया को 20 से 25 प्रतिशत गैस की सप्लाई होती है. वहीं सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.










