
पेट्रोल के दाम में भारी कटौती के बाद भी बहुत राहत नहीं, बस कुछ दिनों के लिए पीछे हुआ आपका बजट!
AajTak
केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती कर आम लोगों को राहत देने की कोशिश की है. इसके बावजूद सच तो यह है कि लोगों के मंथली बजट पर बहुत फर्क नहीं पड़ा है.
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती (Modi government excise duty cut) कर आम लोगों को राहत देने की कोशिश की है. इसके बावजूद सच तो यह है कि लोगों के मंथली बजट पर बहुत फर्क नहीं पड़ा है. दिल्ली के आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो लोगों का बजट सिर्फ करीब 27 दिन पीछे ही हुआ है. यानी पेट्रोल पर 27 दिन पहले उन्हें जितना पैसा खर्च करना पड़ रहा था. आज उतना खर्च करना पड़ रहा है.
More Related News













