
पूर्वी प्रशांत महासागर में अमेरिका का घातक हमला, बोट पर स्ट्राइक कर 3 ड्रग तस्कर को मार गिराया
AajTak
अमेरिकी सेना ने पूर्वी प्रशांत क्षेत्र में संदिग्ध ड्रग्स तस्करी वाली नाव पर फिर हमला किया, जिसमें तीन लोग मारे गए. यह दो महीने में 21वां हमला है, जिसमें अब तक 83 लोग मारे जा चुके हैं. इस बीच, क्षेत्र में तनाव के बीच सबसे उन्नत विमानवाहक पोत USS गेराल्ड फोर्ड भी तैनात किया गया है.
अमेरिकी सेना ने पूर्वी प्रशांत समुद्री क्षेत्र में एक और संदिग्ध मादक पदार्थ तस्करी वाली नाव पर घातक हमला किया, जिसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई. यह वाशिंगटन के दशकों के सबसे आक्रामक समुद्री आतंकवाद निरोधी अभियानों में से एक बन गया है.
अमेरिकी दक्षिणी कमान के अनुसार, इस ऑपरेशन को शनिवार को अंजाम दिया गया जब एक ड्रग-ट्रैफिकिंग रूट पर जा रही एक छोटी नौका को जॉइंट टास्क फोर्स साउदर्न स्पीयर ने निशाना बनाया.
कमान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा कि खुफिया जानकारी ने पुष्टि की थी कि यह नौका नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी में शामिल थी.यह हमला सितंबर की शुरुआत से लेकर अब तक कथित ड्रग्स नौकाओं पर किया गया 21वां ज्ञात अमेरिकी हमला है.
पेंटागन के आंकड़ों के अनुसार, अब तक कम से कम 83 लोग मारे गए हैं. ट्रंप प्रशासन ने इन अभियानों का बचाव करते हुए कहा है कि इस तरह की कार्रवाई अमेरिका की ओर जा रही ड्रग्स शिपमेंट को बाधित करने के लिए आवश्यक हैं.
यह भी पढ़ें: कैरिबियाई सागर में अमेरिका ने फिर किया हमला... ड्रग तस्करी कर रही शिप को बनाया निशाना, वेनेजुएला संग बढ़ा तनाव
क्षेत्र में बढ़ा तनाव मानवाधिकार संगठनों और विदेशी सहयोगियों ने इन हमलों की कानूनी वैधता पर सवाल उठाए हैं, लेकिन अमेरिका ने अपने हमलों में और तेजी कर दी है. इस बीच, क्षेत्र में तनाव बढ़ने की संभावना है क्योंकि अमेरिका का सबसे उन्नत विमानवाहक पोत, USS गेराल्ड आर फोर्ड, कैरिबियाई सागर में आ गया है.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








