
'पुतिन 1-0 से आगे रहे...', अलास्का में ट्रंप संग मीटिंग से क्यों निराश दिख रहे यूरोपीय नेता
AajTak
पुतिन से मुलाकात के बाद ट्रंप ने जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं से भी बातचीत की. जर्मनी के पूर्व राजदूत वुल्फ़गैंग इशिंगर ने X पर लिखा कि पुतिन को ट्रंप से रेड कार्पेट ट्रीटमेंट मिला, जबकि ट्रंप को कुछ नहीं मिला. न युद्धविराम, न शांति. लिहाजा पुतिन 1-0 से आगे चल रहे हैं.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि यूक्रेन को युद्ध खत्म करने के लिए रूस से समझौता करना चाहिए. क्योंकि रूस बहुत बड़ी ताकत है और यूक्रेन नहीं. ट्रंप ने ये बयान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अलास्का में शिखर वार्ता के बाद दिया. जिसमें किसी युद्धविराम पर सहमति नहीं बनी है.
समाचार एजेंसी Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन से मुलाकात के बाद ट्रंप ने जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं से भी बातचीत की. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि ट्रंप की वजह से युद्ध के अंत की संभावना नजर आ रही है, लेकिन जब तक पुतिन अपना बर्बर हमला नहीं रोकते, तब तक प्रतिबंध और कड़े होंगे. वहीं, जर्मनी के पूर्व राजदूत वुल्फ़गैंग इशिंगर ने X पर लिखा कि पुतिन को ट्रंप से रेड कार्पेट ट्रीटमेंट मिला, जबकि ट्रंप को कुछ नहीं मिला. न युद्धविराम, न शांति. लिहाजा पुतिन 1-0 से आगे चल रहे हैं.
वहीं, ट्रंप ने रुख बदलते हुए कहा कि वे और पुतिन इस बात पर सहमत हुए हैं कि वार्ता को सीधे शांति समझौते की ओर ले जाना चाहिए, न कि केवल युद्धविराम तक सीमित रहना चाहिए. जैसा कि अब तक यूक्रेन और उसके यूरोपीय सहयोगी अमेरिका के समर्थन से मांग करते आ रहे थे.
क्या बोले ट्रंप? ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि सबका मानना है कि इस भयानक युद्ध को खत्म करने का सबसे अच्छा तरीका सीधे शांति समझौते पर पहुंचना है, न कि केवल युद्धविराम पर. जो कि अक्सर टिक नहीं पाता.
ये बेहद जटिल प्रक्रियाः रूस ऐसे में ये बयान मॉस्को के लिए स्वागत योग्य है, जो कहता रहा है कि उसे पूरी तरह का समाधान चाहिए, न कि अस्थायी विराम. लेकिन पुतिन के सलाहकारों का कहना है कि ये बेहद जटिल होगा, क्योंकि दोनों पक्षों की स्थिति पूरी तरह विपरीत है.
ज़ेलेंस्की जाएंगे वॉशिंगटन

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.








