
पुतिन विरोधी रूसी सांसद की भारत में रहस्यमयी मौत, मची खलबली
AajTak
ओडिशा के एक होटल में दो रूसी नागरिकों की रहस्यमय मौत के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं. मरने वालों में एक रूसी सांसद पावेल एंटोव भी थे, जिन्हें राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का आलोचक भी कहा जाता है. दोनों नागरिकों की मौत को लेकर रूसी दूतावास की ओर से भी बयान दिया गया है.
ओडिशा के रायगढ़ के एक होटल में दो रूसी नागरिकों की रहस्यमयी मौत से हड़कंप मचा हुआ है. मरने वालों में रूस के करोड़पति सांसद पावेल एंटोव भी बताए जा रहे हैं. खास बात है कि पावेल एंटोव को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का आलोचक भी कहा जाता है. कुछ समय पहले यूक्रेन मामले में भी उन्होंने विरोधी स्वर उठाए थे. हालांकि, बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर साफ कर दिया था कि वे पुतिन के ही समर्थक हैं और यूक्रेन से जंग में सरकार के साथ हैं.
वहीं रूस के जिस दूसरे नागरिक व्लादिमीर बिडेनोव की मौत हुई, वह पावेल एंटोव के दोस्त और पार्टी सहयोगी भी बताए जा रहे हैं. दोनों मृतक चार लोगों के एक समूह के साथ टूर पर भारत आए हुए थे. उनके साथ एक गाइड जितेंद्र सिंह भी था.
होटल में दो दिनों में दो रूसी नागरिकों की रहस्यमयी मौत
ओडिशा पुलिस के अनुसार, शनिवार को 65 वर्षीय रूसी नेता और कारोबारी पावेल एंटोव की होटल की तीसरी मंजिल से नीचे गिरकर मौत हो गई थी. होटल स्टाफ को खून से लथपथ हालत में उनका शव मिला था. इससे ठीक एक दिन पहले एंटोव के सहयात्री और दोस्त व्लादिमीर बिडेनोव उसी होटल की पहली मंजिल के कमरे में बेहोशी की हालत में मिले थे. उनके पास कुछ शराब की खाली बोतलें भी पड़ी हुई थीं.
होटल से व्लादिमीर बिडेनोव को आनन-फानन में नजदीकी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. फिलहाल दोनों मामलों की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पावेल एंटोव की मौत को लेकर शुरुआती जांच में पुलिस का मानना है कि यह आत्महत्या हो सकती है, क्योंकि वे व्लादिमीर बिडेनोव की मौत के बाद से काफी दुखी थे.
वहीं, व्लादिमीर बिडेनोव की मौत को लेकर गाइड ने पत्रकारों से बताया कि मौत से ठीक पहले उन्होंने काफी ज्यादा शराब पी रखी थी.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






