
'पुतिन को रोकने में मदद करें', जिनपिंग से मुलाकात से पहले बोले ट्रंप
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप इस समय एशियाई दौरे पर हैं. वह मलेशिया में आसियान समिट में हिस्सा लेंगे. यहां उनकी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात होगी. इसके अलावा ट्रंप जापान और दक्षिण कोरिया का भी दौरा करेंगे.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आसियान समिट में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग संग मीटिंग पर सबकी निगाहें होंगी. राष्ट्रपति ट्रंप और जिनपिंग की आगामी मीटिंग को लेकर कई तरह की अटकलें भी लग रही हैं.
इस बीच जब राष्ट्रपति ट्रंप से पूछा गया कि क्या वह चीन के साथ डील करने के लिए किसी तरह की रियायत देना चाहते हैं? इस पर ट्रंप ने कहा कि हां, बिल्कुल. उन्हें कुछ रियायतें देनी होंगी और शायद हमें भी. हमने चीन पर 157 फीसदी टैरिफ लगाया है. मुझे नहीं लगता कि ये टैरिफ सदा के लिए है. वे इसे कम करना चाहते हैं. हम उनसे कुछ चीजें चाहते हैं, और मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छा होगा.
यह पूछने पर कि क्या कंबोडिया और थाईलैंड के बीच शांति बहाली में चीन की किसी तरह की भूमिका होगी? इस पर ट्रंप ने कहा कि नहीं, इसमें चीन की कोई भूमिका नहीं है. इसमें असल में मलेशिया की भूमिका है. मलेशिया ने इसमें हमारी मदद की. मलेशिया जाने का एक कारण ये भी है कि कंबोडिया और थाईलैंड के बीच शांति लाने में मलेशिया की बड़ी भूमिका रही है.
ट्रंप ने कहा कि हम चाहते हैं कि रूस को समझाने में चीन हमारी मदद करे. हम रूस पर बड़े प्रतिबंध लगाए हैं. मुझे लगता है कि ये प्रतिबंध और कड़े होने जा रहे हैं लेकिन मैं देखना चाहता हूं कि इसमें चीन हमारी कैसे मदद करेगा. राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मेरे अच्छे रिश्ते है. हमारी बैठक भी होने जा रही है. ये अच्छी मीटिंग होगी. हम बिजनेस भी करेंगे. इस मीटिंग में रूस-यूक्रेन युद्ध पर बात होगी. इस युद्ध में हर हफ्ते सात हजार लोग मारे जा रहे हैं, जिनमें अधिकतर सैनिक है और हम यकीनन इसके बारे में बात करेंगे.
यह पूछे जाने पर कि क्या साउथ कोरिया में किम जोंग से डीएमजेड में उनकी मुलाकात की कोई योजना है? इस पर ट्रंप ने कहा कि अगर वह मिलना चाहेंगे, तो मैं उनसे मिलूंगा. हम पिछली बार भी मिले थे. मैं साउथ कोरिया जा रहा हूं. अगर वह मिलना चाहते हैं तो मैं उनसे मिलना चाहूंगा. उनके पास बहुत टेलीफोन सर्विस नहीं है. उनके पास बहुत सारे परमाणु हथियार हैं. किम जोंग के साथ भी मेरे अच्छे संबंध हैं और उन्हें भी शायद पता है कि मैं आ रहा हूं.
क्या ट्रंप इस दौरे से पहले से किम जोंग के संपर्क में हैं? इसका जवाब देते हुए ट्रंप कहते हैं कि इंटरनेट के अलावा उनके संपर्क करने के अधिक तरीके नहीं है. उनकी टेलीफोन सर्विस सीमित है लेकिन उन्हें पता है कि मैं आ रहा हूं तो अगर वो मिलना चाहेंगे तो हम 100 फीसदी उनसे मिलूंगा.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






