
पुणे में 500 करोड़ का टैक्स रिफंड घोटाला, 10 हजार से ज्यादा आयकर रिटर्न के दावे निकले फर्जी
AajTak
इनकम टैक्स विभाग ने पुणे में 500 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड घोटाला पकड़ा है. पेशेवरों का एक गिरोह पांच साल से ज्यादा समय तक फर्जी रिटर्न दाखिल कर कर्मचारियों को भारी रिफंड दिलाता रहा. 10 हजार से अधिक रिटर्न में झूठे दावे पाए गए. विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है और टैक्सपेयर्स पर भी सख्ती होगी.
पुणे में आयकर निदेशालय ने बड़ा खुलासा करते हुए 500 करोड़ रुपये के टैक्स रिफंड घोटाले का पर्दाफाश किया है. यह घोटाला पेशेवरों के एक गिरोह ने मिलकर किया, जो खुद को रिफंड विशेषज्ञ बताकर लोगों को झांसा देते थे.
जांच में सामने आया है कि इस गिरोह ने पांच साल से अधिक समय तक काम किया और 10,000 से ज्यादा आयकर रिटर्न दाखिल किए. इनके निशाने पर ज्यादातर प्राइवेट और मल्टीनेशनल कंपनियों में काम करने वाले सैलरीड कर्मचारी थे.
टैक्स रिफंड घोटाले का पर्दाफाश
गिरोह अपने क्लाइंट्स को असामान्य रूप से ज्यादा टैक्स रिफंड दिलाने का लालच देता था. रिटर्न की जांच में एक जैसा पैटर्न सामने आया. ज्यादातर मामलों में हाउसिंग लोन का ब्याज और मूलधन चुकौती, मेडिकल खर्च, इंश्योरेंस प्रीमियम, शिक्षा ऋण और एचआरए जैसे दावों को बढ़ा-चढ़ाकर या पूरी तरह फर्जी दिखाया गया. इन दावों के लिए कोई दस्तावेज नहीं दिए गए थे.
विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह कोई इक्का-दुक्का मामला नहीं बल्कि एक संगठित रैकेट था, जिसने पुराने फाइलिंग सिस्टम की खामियों का फायदा उठाया. अब इन खामियों को मौजूदा व्यवस्था में दूर किया जा चुका है.
मल्टीनेशनल कंपनियों में काम करने वाले थे निशाने पर

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.












