
पीएम रहते हुए इमरान ने 18 करोड़ में बेच दिया था तोहफे में मिला नेकलेस, अब होगी जांच
AajTak
पाकिस्तान की सत्ता से बेदखल होते ही इमरान खान की मुसीबत बढ़ने जा रही है. उनके खिलाफ 18 करोड़ में नेकलेस बेचने की वजह से जांच होने वाली है. ये नेकलेस उन्होंने पीएम रहते बेचा था.
पाकिस्तान में जब से नई सरकार का गठन हुआ है, पूर्व पीएम इमरान खान की मुसीबत कम होने के बजाय बढ़ती जा रही है. अब उनके खिलाफ एक और मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं. उनके कार्यकाल के दौरान उन्हें तोहफे में एक नेकलेस मिला था, अब उसी नेकलेस को लेकर बवाल है और जांच होने जा रही है.
दरअसल बताया गया है कि इमरान खान को पीएम रहते हुए किसी से तोहफे में एक कीमती नेकलेस मिला था. अब पाकिस्तानी नियमों के अनुसार तोहफे में मिला वो नेकलेस सीधे 'तोशखाना' (State Gift Store) में जाना चाहिए था. लेकिन आरोप ये है कि इमरान खान ने उसे तोशखाना में रखने के बजाय अपने करीबी माने जाने वाले जुल्फी बुखारी के माध्यम से लाहौर में एक जौहरी को बेच दिया था. तब ये सौदा 18 करोड़ रुपये में किया गया था. अब इसी मामले में इमरान खान बुरा फंस गए हैं.
फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ऑफ पाकिस्तान (FIA) इस मामले की जांच करने जा रही है. लेकिन जांच शुरू होने से पहले ही जुल्फी बुखारी ने खुद को इस विवाद से दूर करने का प्रयास किया है. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक जुल्फी बुखारी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बता दिया है. उनकी मुताबिक किसी भी तरह के हार को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है.
वैसे जानकारी के लिए बता दें कि अगर कोई प्रधानमंत्री पाकिस्तान में गिफ्ट अपने पास रखना भी चाहे तो उसे उसकी आधी कीमत चुकानी पड़ती है. ऐसा कर वो उस तोहफे को अपनी संपत्ति बता सकते हैं. लेकिन इमरान खान पर आरोप है कि उन्होंने सिर्फ कुछ लाख रुपये ही जमा करे और उस नेकलेस को बेच दिया. ऐसे में पहले से कई चुनौतियों से गुजर रहे इमरान खान के सामने एक और मुसीबत खड़ी हो गई है.
पाकिस्तान की वर्तमान स्थिति की बात करें तो अभी के लिए वहां पर शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री बना दिया गया है. उनके सत्ता में आते ही इमरान खान और उनके करीबियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है. ऐसे में आने वाले दिनों में मुसीबत कम होने के बजाय इमरान के लिए बढ़ सकती है.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






