
पीएम मोदी ने कतर के अमीर शेख तमीम से की बात, दोहा में इजरायली हमले पर जताई चिंता
AajTak
PM मोदी ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी से फोन पर बात की. पीएम मोदी ने दोहा में हुए हमलों पर गहरी चिंता जताई है. पीएम ने कहा कि भारत भाईचारे वाले कतर की संप्रभुता का उल्लंघन करने वाली इस घटना की निंदा करता है.
PM मोदी ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी से फोन पर बात की और दोहा में हुए इजरायली हवाई हमले पर गहरी चिंता जताई. इस हमले में हमास के वरिष्ठ नेताओं को निशाना बनाया गया था.
प्रधानमंत्री मोदी ने इस हमले की कड़ी निंदा की और कहा कि भारत हमेशा से कतर की संप्रभुता का सम्मान करता है. उन्होंने यह भी कहा कि भारत संवाद और कूटनीति के माध्यम से समस्याओं के समाधान का समर्थन करता है और क्षेत्र में शांति और स्थिरता के पक्ष में खड़ा है. उन्होंने आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया.
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर दी जानकारी
पीएम ने लिखा, 'कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी से बात की और दोहा में हुए हमलों पर गहरी चिंता जताई. भारत भाईचारे वाले कतर की संप्रभुता का उल्लंघन करने वाली इस घटना की निंदा करता है. हम संवाद और कूटनीति के माध्यम से समस्याओं के समाधान का समर्थन करते हैं और क्षेत्र में शांति और स्थिरता के पक्ष में खड़े हैं.'
दोहा में हुआ हमला
बता दें कि इजरायल ने बीते दिन ही यानी 9 सितंबर को दोहा के लेकतिफिया जिले में एक आवासीय परिसर पर हवाई हमला किया, जिसमें हमास के वरिष्ठ नेताओं को निशाना बनाया गया था. कतर ने इस हमले को 'कायरतापूर्ण' और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है. संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने भी इसे कतर की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन करार दिया है.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.












