
पायल की गिरफ्तारी पर बोले पति संग्राम सिंह, पुलिस कर रही मेंटली हैरेस, गन पॉइंट पर उठा ले गए
AajTak
पायल रोहतगी के पार्टनर संग्राम सिंह पायल की गिरफ्तारी की खबर सुनते ही मुंबई से अहमदाबाद के लिए रवाना हुए हैं. संग्राम ने इस दौरान आजतक से एक्स्क्लूसिव बातचीत करते हुए पायल का पक्ष बताया.
किसी न किसी कारणवश विवादों में रहने वालीं पायल रोहतगी एक बार फिर चर्चा में हैं. दरअसल पायल को सोसायटी में हंगामा करने की वजह से अहमदाबाद में गिरफ्तार कर लिया गया है. सोसायटी वालों का आरोप है कि पायल ने चेयरमैन को जान से मारने की धमकी दी है. गिरफ्तारी की खबर सुनते ही उनके पार्टनर और पेशे से एथलीट संग्राम सिंह मुंबई से अहमदाबाद की फ्लाइट लेकर शहर पहुंचे हैं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












