
पापा से परेशान हुए Aryan Khan के दोस्त Arbaz Merchant, पहले पीटा सिर, फिर बोले- 'स्टॉप इट डैड'
AajTak
आर्यन खान के दोस्त अरबाज को सशर्त जमानत मिली है जिसके तहत उन्हें कोर्ट द्वारा दी गई शर्तों का पालन करना है. इसी के चलते अरबाज मर्चेंट अपने पिता असलम मर्चेंट संग NCB के ऑफिस पहुंचे. इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
आर्यन खान ड्रग्स मामले में उनके दोस्त अरबाज मर्चेंट भी काफी सुर्खियों में रहे. साथ में ही दोनों को इस केस में एनसीबी ने हिरासत में लिया था. अब अरबाज मर्चेंट जेल से बाहर हैं और हर शुक्रवार को वे मुंबई स्थित एनसीबी ऑफिस जाते हैं. अरबाज को सशर्त जमानत मिली है जिसके तहत उन्हें कोर्ट द्वारा दी गई शर्तों का पालन करना है. हाल ही में अरबाज मर्चेंट अपने पिता असलम मर्चेंट संग NCB के ऑफिस गए हुए थे. इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
More Related News













