
'पाताल' से प्रहार की तैयारी में ईरान, सुरंगों में रखे ड्रोन दिखाकर इजरायल-US को ललकारा, Video
AajTak
ईरान द्वारा जारी किए गए वीडियो में सुरंगों के भीतर कतारबद्ध ड्रोन, रॉकेट लॉन्चरों पर तैनात यूएवी और हथियारों से लैस विशाल नेटवर्क की झलक दिखाई दे रही है.वीडियो में दीवारों पर ईरानी झंडे और दिवंगत सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की तस्वीरें नजर आ रही हैं.
मध्य पूर्व में जारी बारूदी जंग के बीच ईरान ने अपनी सैन्य ताकत का एक ऐसा वीडियो जारी किया है, जिसने दुनिया भर के रक्षा विशेषज्ञों को चौंका दिया है. ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी FARS ने एक 'प्रोपेगैंडा वीडियो' साझा किया है, जिसमें जमीन के सैकड़ों फीट नीचे बनी सुरंगों में ड्रोनों का विशाल जखीरा दिखाई दे रहा है.
यह क्लिप नाटकीय संगीत के साथ तैयार की गई है और अत्याधुनिक हथियारों से लैस यह वीडियो सीधे तौर पर अमेरिका और इजरायल के लिए एक बड़ी चेतावनी माना जा रहा है. हालांकि इसे “प्रोपेगेंडा वीडियो” बताया जा रहा है.
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ईरान ने पहाड़ों के नीचे मीलों लंबी सुरंगों का जाल बिछा रखा है, जहां कतारबद्ध तरीके से घातक ड्रोन रखे गए हैं. ये ड्रोन अत्याधुनिक रॉकेट लॉन्चर्स पर तैनात हैं, जो किसी भी क्षण उड़ान भरने के लिए तैयार दिख रहे हैं.
यह भी पढ़ें: कहीं दूतावास पर ड्रोन अटैक, कहीं निशाने पर शिप... ईरान-इजरायल जंग के 10 सबसे ताजा अपडेट
सुरंगों की दीवारों पर ईरानी झंडे और दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की बड़ी तस्वीरें लगी हुई हैं, जो ईरान के धार्मिक और सैन्य संकल्प को दर्शाती हैं.
विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह का वीडियो जारी कर ईरान ने अपने ड्रोन नेटवर्क और जवाबी क्षमता का प्रदर्शन किया है. यह संदेश सीधे तौर पर अमेरिका और इजरायल को चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है कि संघर्ष बढ़ने की स्थिति में ईरान के पास व्यापक और संगठित सैन्य विकल्प मौजूद हैं.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.







