
पाकिस्तान: BLA ने ली कलात में हुए IED अटैक की जिम्मेदारी, 5 सैनिकों की हुई थी मौत
AajTak
बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के बयान के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना 24 मार्च से हरबोई और आसपास के इलाकों में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही थी. उसके लड़ाकों ने काफिले को सफलतापूर्वक निशाना बनाया.
पाकिस्तान (Pakistan) के कलात में हुए IED हमले की जिम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली है. मंगलवार को हुए इस हमले में पाकिस्तान सेना के पांच सैनिक मारे गए थे. यह अटैक कलात के हरबोई इलाके में हुआ है. बीएलए ने प्रवक्ता जीयंद बलूच के हवाले से एक बयान जारी किया है, जिसमें पाकिस्तानी सेना पर हाल ही में हुए हमले का ब्यौरा दिया गया है.
BLA ने दावा किया कि उसके सदस्यों ने मंगलवार को पाकिस्तानी सेना के काफिले में एक वाहन पर रिमोट-नियंत्रित इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) से हमला किया.
बीएलए ने क्या-क्या कहा?
ग्रुप का दावा है कि विस्फोट में पांच पाकिस्तानी सैन्यकर्मियों की तत्काल मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें मेजर रैंक का एक अधिकारी भी शामिल है. बीएलए ने आगे दावा किया कि विस्फोट में टारगेट किया गया वाहन पूरी तरह से नष्ट हो गया.
बीएलए के बयान के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना 24 मार्च 2025 से हरबोई और आसपास के इलाकों में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही थी. समूह द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि उसके लड़ाकों ने काफिले को सफलतापूर्वक निशाना बनाया, जिससे सेना को अगले दिन पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ा.
यह भी पढ़ें: जाफर एक्सप्रेस हाईजैकिंग, गोलीबारी और रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म... BLA के इस दावे ने उड़ा दिए थे PAK सेना के होश

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.








