
पाकिस्तान: 3000 फीट की ऊंचाई पर केबल कार में आई खराबी, 6 स्कूली बच्चों समेत 8 लोग फंसे
AajTak
खैबर पख्तूनख्वा के बट्टाग्राम में यह केबल कार स्थानीय लोगों द्वारा चलाई जाती है. बताया जा रहा है कि इलाके में नदी को पार करने के लिए कोई सड़क या पुल नहीं है. ऐसे में स्थानीय लोग नदी पार करने के लिए इसी का इस्तेमाल करते हैं.
इस्लामाबाद. पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक केबल कार में अचानक खराबी आ गई. इसके चलते केबल कार में बैठे 6 स्कूली बच्चों समेत 8 लोग 3000 फीट की ऊंचाई पर फंस गए. बताया जा रहा है कि केबल कार के तार टूटने की वजह से यह हादसा हुआ. पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर बच्चों को रेस्क्यू करने के लिए खैबर पख्तूनख्वा के बट्टाग्राम पहुंच गया है.
बताया जा रहा है कि हादसा मंगलवार सुबह हुआ. 6 बच्चे स्कूल जा रहे थे. तभी केबल कार अचानक रुक गई. इसके चलते 2 स्थानीय समेत 8 लोग फंस गए. इन्हें बचाने के लिए स्थानीय प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है.
केबल कार से नदी पार करते हैं स्थानीय
यह केबल कार स्थानीय लोगों द्वारा निजी तौर पर नदी को पार करने के लिए चलाई जाती है. बताया जा रहा है कि इलाके में नदी को पार करने के लिए कोई सड़क या पुल नहीं है. ऐसे में स्थानीय लोग नदी पार करने के लिए इसी का इस्तेमाल करते हैं. हर रोज करीब 150 स्कूली बच्चे भी इससे नदी पार करते हैं.
ऊंचाई अधिक होने के चलते शुरू नहीं हो पाया रेस्क्यू
सहायक आयुक्त जवाद हुसैन ने बताया कि स्थानीय प्रशासन रेस्क्यू टीमों के साथ मौके पर मौजूद है. लेकिन ऊंचाई और पहाड़ी इलाका होने के कारण बचाव अधिकारियों के लिए राहत अभियान चलाना संभव नहीं था. ऐसे में प्रशासन ने रेस्क्यू के लिए सेना का हेलिकॉप्टर मंगाया. उधर, आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि अंतरिम आंतरिक मंत्री सरफराज बुगती ने ऑपरेशन में तेजी लाने के निर्देश जारी किए हैं. मंत्रालय के मुताबिक, कार्यवाहक प्रधान मंत्री अनवारुल हक काकर के निर्देश पर पाकिस्तानी सेना से रेस्क्यू में शामिल होने के लिए अपील की गई थी.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






