
पाकिस्तान: 14 साल की हिंदू लड़की का अपहरण, सरकार ने दिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश
AajTak
पाकिस्तान में बीते कुछ महीनों में हिंदू लड़कियों और महिलाओं के अपहरण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. हाल ही में हैदराबाद से 14 साल की एक हिंदू लड़की को अगवा किया गया था. अब सिंध सरकार ने घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं.
पाकिस्तान की सिंध सरकार ने 14 साल की एक हिंदू लड़की को अगवा किए जाने की घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं. लड़की को हाल ही में हैदराबाद के फतेह चौक इलाके से अगवा किया गया था. लड़की को उस समय अगवा किया गया, जब वह घर लौट रही थी. लड़की के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई लेकिन अभी तक लड़की का कोई सुराग नहीं मिल पाया है.
अधिकारियों ने बताया कि सिंध सरकार ने घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं. सिंध सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पहले ही जांच शुरू कर दी है और वह पीड़ित परिवार के संपर्क में है.
हैदराबाद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे बीते हफ्ते हैदराबाद और मीरपुरखास से लापता हुई दो अन्य हिंदू लड़कियों के लापता होने की घटना की भी जांच कर रहे हैं.
बता दें कि इस साल सिंध प्रांत में हिंदू लड़कियों और महिलाओं के अपहरण और उनके जबरन धर्मांतरण की घटनाएं बढ़ी हैं. हाल ही में अपहरण के चंगुल से बचने में सफल रही एक लड़की ने स्थानीय अदालत को बताया था कि उसे अगवा किया गया था और एक मुस्लिम शख्स ने जबरन उसका धर्मांतरण करा दिया था.
पाकिस्तान में हिंदू लड़कियों के अपहरण के मामले लगातार सामने आने के बाद स्थानीय सरकार हरकत में आई है. इसी का नतीजा है कि सिंध प्रांत की सरकार ने मुस्तैदी दिखाते हुए उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.










