
पाकिस्तान संकटः सवाल पर भड़के इमरान खान के करीबी फवाद चौधरी, पत्रकार को कहा- किराए का टट्टू
AajTak
Pakistan news: इमरान सरकार के मंत्री फवाद चौधरी की पत्रकारों के साथ तीखी झड़प हो गई. फवाद चौधरी ने न सिर्फ झगड़ा किया बल्कि हाथापाई पर उतारू हो गए.
पाकिस्तान में चल रहे राजनीतिक संकट के बीच कार्यवाहक प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran khan) के करीबी सहयोगी फवाद चौधरी आपा खोते दिखे. सुप्रीम कोर्ट (Supreme court of Pakistan) के बाहर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फवाद चौधरी का पत्रकारों से झगड़ हो गया. इस झगड़े में फवाद चौधरी ने पत्रकारों को किराए का ट्टू कहकर संबोधित किया. इतना ही नहीं, पत्रकारों के सवाल पूछने पर नाराज हुए फवाद चौधरी का गुस्सा इतना बढ़ गया कि वह हाथापाई पर उतर आए.
दरअसल, पाकिस्तान की संसद ने विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया है जिसकी सुनवाई वहां के सुप्रीम कोर्ट में चल रही है. बुधवार को सुनवाई के बाद जैसे ही फवाद चौधरी बाहर निकले तो वहां पर पत्रकार पहले से ही मौजूद थे. पत्रकारों के सवालों का जवाब देने के लिए माइक पर आगे आए फवाद चौधरी से जर्नलिस्ट ने पूछा, 'अब यह साबित हो गया है कि सरकार गिराने में किसी तरह की कोई साजिश नहीं थी. इस पर अब आपको क्या कहना है?'
पहली बार फवाद चौधरी ने जर्नलिस्ट जान के इस सवाल को इग्नोर किया, लेकिन जब उन्होंने एक ही सवाल बार-बार दोहराए और बाद में कहा कि आप सवाल से क्यों भाग रहे हैं? तब फवाद चौधरी भड़क गए. फवाद का गुस्सा इतना बढ़ गया कि वह पत्रकारों पर चिल्लाने लगे और उन्हें भाड़े का ट्टू कहकर बुलाया और मारपीट भी की. देखें VIDEO...
सियासी संकट पर हो रही है सुनवाई उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के राजनीतिक संकट को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है. पाकिस्तान के चीफ जस्टिस अता बांदयाल ने बुधवार को मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि एमक्यूएम, तहरीक ए लब्बैक, पीटीएम, जमात ए इस्लामी को इस केस में पार्टी नहीं माना गया है.वहीं इमरान की पार्टी के वकील बाबर अवान ने कहा कि राह ए हक पार्टी और बीएपी भी संसद का तो हिस्सा हैं लेकिन केस का हिस्सा नहीं हैं.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.









