
पाकिस्तान: रॉकेट लॉन्चर को खिलौना समझकर खेल रहे थे बच्चे, विस्फोट में उड़ गए चिथड़े
AajTak
यह मामला पाकिस्तान के सिंध प्रांत का है. पुलिस का कहना है कि बच्चों को कहीं से एक रॉकेट शेल मिल गया था, जिसे वे अपने घर ले आए. इससे खेलने के दौरान लॉन्चर शेल में विस्फोट हो गया. इस घटना में एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई जिनमें पांच बच्चे, दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं.
पाकिस्तान के एक घर में रॉकेट लॉन्चर के शेल में विस्फोट से नौ लोगों की मौत हो गई है. इस घर में बच्चे रॉकेट लॉन्चर से खेल रहे थे कि तभी उसमें विस्फोट हो गया. इस घटना में एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई है, जिनमें पांच बच्चे भी शामिल हैं.
यह मामला पाकिस्तान के सिंध प्रांत का है. पुलिस का कहना है कि बच्चों को कहीं से एक रॉकेट शेल मिल गया था, जिसे वे खिलौना समझकर अपने घर ले आए. इससे खेलने के दौरान लॉन्चर शेल में विस्फोट हो गया. इस घटना में एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई जिनमें पांच बच्चे, दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं.
काशमोर-कंधकोट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहिल खोसा ने बताया कि इस घटना में पांच लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. खोसो ने कहा कि यह इलाका नदी किनारे का है और हो सकता है कि वहां छिपे डकैतों ने इस रॉकेट शेल को वहां छोड़ दिया हो. एसएसपी ने कहा कि पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के चेयरमैन और पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदरी ने कहा कि सिंध और पंजाब का नदी किनारे का इलाका अपराधियों का गढ़ बन गया है. सराकर को इन इलाकों को इस तरह के अराजक तत्वों से खाली कराना चाहिए.
सिंध के मुख्यमंत्री मकबूल बकर ने प्रांतीय इंस्पेक्टर जनरल से रिपोर्ट मांगी है कि आखिर कैसे एक रॉकेट लॉन्चर कशमोर जिले के इस गांव पहुंचा. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या इन इलाकों में हथियारों का कोई जखीरा है? इसकी जांच होनी चाहिए.
बता दें कि पाकिस्तान में पहले भी इसी तरह की घटनाएं होती रही हैं. इस साल अप्रैल में ही पाकिस्तान में ग्रेनेड ब्लास्ट में एक बच्चे की मौत हो गई थी. इस बच्चे को मैदान से एक ग्रेनेड मिला था, जिससे वह खेलने लगा. इसी बीच ग्रेनेड फट गया और बच्चे की मौत हो गई.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








