
पाकिस्तान: राष्ट्रपति जरदारी को हटाने की अफवाहों को गृह मंत्री ने किया खारिज, बताया- 'दुर्भावनापूर्ण कैंपेन'
AajTak
पाकिस्तान सरकार में मंत्री मोहसिन नकवी ने कहा,
पाकिस्तान (Pakistan) के गृह मंत्री मोहसिन नक़वी ने गुरुवार को राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को पद से हटाए जाने की अफवाहों को खारिज करते हुए इसे 'दुर्भावनापूर्ण कैंपेन' करार दिया है. नकवी का यह बयान सोशल मीडिया पर चल रही उन अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए आया है, जिनमें कहा जा रहा था कि सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर जरदारी की जगह देश के राष्ट्रपति बनने वाले हैं.
नकवी ने सोशल मीडिया पोस्ट में ज़ोर देकर कहा, "राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी, प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ और सेनाध्यक्ष को निशाना बनाकर चलाए जा रहे दुर्भावनापूर्ण कैंपेन के पीछे कौन है, इसकी हमें पूरी जानकारी है." हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया.
उन्होंने कहा, "मैंने साफ़ तौर पर कहा है कि राष्ट्रपति से इस्तीफ़ा देने या सेना प्रमुख के राष्ट्रपति पद संभालने की इच्छा रखने के बारे में न तो कोई चर्चा हुई है और न ही ऐसी कोई बात है."
'मुझे पता है कौन झूठ फैला रहा...'
मोहसिन नकवी ने आगे कहा कि राष्ट्रपति ज़रदारी के 'सशस्त्र बलों के नेतृत्व के साथ एक मज़बूत और सम्मानजनक संबंध हैं." उन्होंने राष्ट्रपति ज़रदारी के हवाले से कहा कि उन्होंने साफ तौर से कहा था, "मुझे पता है कि ये झूठ कौन फैला रहा है, वे ऐसा क्यों कर रहे हैं, और इस दुष्प्रचार से किसे फ़ायदा हो रहा है."
नकवी ने आगे कहा, "इस कहानी में शामिल लोग, विदेशी एजेंसियों के साथ मिलकर जो चाहे करें. जहां तक हमारी बात है, हम पाकिस्तान को फिर से मज़बूत बनाने के लिए जो भी ज़रूरी होगा, करेंगे, इंशाअल्लाह."

मैं श्वेता सिंह सीधे युद्ध भूमि से आपको महायुद्ध के बीसवें दिन की खबर बता रही हूं. कल ईरान की गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद लगातार चार खाड़ी देश के ऑयल-गैस डिपो-रिफाइनरी पर बड़ा हमला ईरान ने कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरामको और यूएई के टर्मिनल के अलावा कतर के सबसे बड़े गैस टू लिक्वड प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला कर दिया. कतर के इस प्लांट से दुनिया को 20 से 25 प्रतिशत गैस की सप्लाई होती है. वहीं सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.










