
पाकिस्तान में 10 साल की हिंदू बच्ची का अपहरण, धर्मांतरण कर 50 साल के अधेड़ से कराया निकाह
AajTak
10 वर्षीय लड़की को पिछले सप्ताह मीरपुरखास के कोट गुलाम मुहम्मद गांव में उसके घर के बाहर से अगवा कर लिया गया और उसे सरहंदी एयर समारो मदरसा ले जाया गया. यहां जबरन धर्म परिवर्तन करवाकर उसका निकाह एक 50 साल के अधेड़ से करवा दिया गया.
पाकिस्तान में हिंदू युवतियों के अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन के मामले रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला दक्षिणी सिंध प्रांत से सामने आया है जहां एक 10 वर्षीय हिंदू लड़की की शादी जबरन एक अधेड़ उम्र के मुस्लिम व्यक्ति से कराई जा रही थी. हालांकि अधिकारियों ने उसे बचा लिया है.
सिंध प्रांत के ग्रामीण इलाकों में हिंदू समुदाय के लिए नाबालिग और नाबालिग हिंदू लड़कियों का अपहरण, जबरन धर्मांतरण और शादी एक बड़ी समस्या बनी हुई है. पाकिस्तान दरावर इत्तेहाद (अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए गठित एक गैर सरकारी संगठन) के अध्यक्ष शिवा काछी के अनुसार एक अन्य मामले में संघर में एक 15 वर्षीय हिंदू लड़की की 50 वर्षीय अधेड़ मुस्लिम व्यक्ति से जबरन शादी करा दी गई, जिसे अभी तक बरामद नहीं किया जा सका है.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में 50 हिंदुओं ने इस्लाम कबूल किया, सरकार पर सामूहिक धर्मांतरण का आरोप
बच्ची को घर के बाहर से किया गया अगवा
शिवा ने बुधवार को कहा कि कुछ भ्रष्ट पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से फर्जी दस्तावेज तैयार किए जाते हैं और जब पीड़िता के माता-पिता/वकील मामले को अदालत में ले जाते हैं तो उन्हें अदालत में पेश कर दिया जाता है.
उन्होंने बताया कि मीरपुरखास के कोट गुलाम मुहम्मद गांव में पिछले सप्ताह 10 वर्षीय लड़की को उसके घर के बाहर से अगवा कर लिया गया और उसे सरहंदी एयर समारो मदरसा ले जाया गया. उन्होंने बताया कि लड़की को इस्लाम में धर्मांतरित करने के बाद उसकी शादी शाहिद तालपुर से कर दी गई.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह सुरक्षित और खोलता नहीं है, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला करेगा. ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका सबसे बड़े पावर प्लांट से शुरुआत करते हुए उन्हें नष्ट कर देगा. देखें वीडियो.

मिडिल ईस्ट संकट का असर अब श्रीलंका की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है. सरकार ने ईंधन कीमतों में करीब 25% की भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम जनता और परिवहन क्षेत्र पर दबाव बढ़ गया है. बस ऑपरेटरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है, जबकि महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. ऊर्जा संकट ने 2022 जैसी आर्थिक चुनौतियों की यादें ताजा कर दी हैं.









