
पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस के दौरान फायरिंग, 3 की मौत और दर्जनों घायल
AajTak
पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस के दौरान फायरिंग की घटना हुई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक लोग घायल हो गए. यह दुखद घटना से स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मातम में बदल गईं. पुलिस ने अब तक 20 से ज्यादा संदिग्धों की गिरफ्तारी की है.
पाकिस्तान आज यानि 14 अगस्त को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इस खास मौके पर कराची शहर में खुशियां मातम में बदल गईं. जश्न मनाने के दौरान की गई फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक 8 साल की बच्ची और एक वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं.
स्थानीय मीडिया के अनुसार, अजीजाबाद में जब एक छोटी बच्ची गली में घूम रही थी तो उसे आकर गोली लगी और उसकी मृत्यु हो गई. कोरंगी में एक व्यक्ति स्टीफन की मौत होने की पुष्टि हुई है.
स्थानीय पुलिस के अनुसार, कराची के कई इलाकों में फायरिंग की घटना दर्ज की गई. इनमें लियाकताबाद, कोरंगी, लियारी, महमूदाबाद, अख्तर कॉलोनी, केमारी, जैक्सन, बाल्डिया, ओरंगी टाउन और पापोश नगर जैसे मुख्य तौर से इलाके हैं. वहीं शरीफाबाद, नॉर्थ नाज़िमाबाद, सुरजानी टाउन, ज़मान टाउन और लांधी जैसे इलाके भी इससे प्रभावित हुए हैं.
घायलों का इलाज और संदिग्धों की गिरफ्तारी
इस फायरिंग में घायल हुए लोगों को सिविल, जिन्ना और अब्बासी शहीद अस्पतालों के साथ निजी अस्पतालों में भी ले जाया गया है. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अलग-अलग क्षेत्रों से 20 से अधिक संदिग्धों की गिरफ्तारी की है. उनके पास से आधुनिक हथियार और गोलियां बरामद हुई हैं.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान का एक और कारनामा... भारत के खिलाफ दुष्प्रचार करने वाले मंत्री को मिलेगा 'सितारा-ए-इम्तियाज' सम्मान

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.







