
पाकिस्तान में सऊदी के यात्री विमान में लगी आग, सभी 276 यात्रियों को बाहर निकाला, देखें VIDEO
AajTak
सऊदी अरब के एक यात्री विमान में पाकिस्तान के पेशावर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त आग लग गई. आग लगने के तुरंत बाद यात्रियों और कैबिन क्रू के सभी सदस्यों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया. आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची.
सऊदी अरब के एक यात्री विमान में पाकिस्तान के पेशावर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त आग लग गई. आग लगने के तुरंत बाद यात्रियों और कैबिन क्रू के सभी सदस्यों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया.
सऊदी एयरलाइंस 792 विमान बुधवार को जब पेशावर एयरपोर्ट पर लैंड हुआ तो उसमें से धुआं निकलता दिखाई दिया. इसके तुरंत बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने पायलट को इसकी जानकारी दी. साथ ही फायर एंड रेस्क्यू सर्विस को भी इसकी जानकारी दी गई. आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची. आनन-फानन में इस आग को बुझाया गया. विमान से सभी यात्रियों और क्रू को सकुशल बाहर निकाला गया.
यह विमान सऊदी अरब के रियाद से पेशवार आया था. इस विमान में 275 यात्री और कैबिन क्रू के 21 सदस्य सवार थे. इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

मैं श्वेता सिंह सीधे युद्ध भूमि से आपको महायुद्ध के बीसवें दिन की खबर बता रही हूं. कल ईरान की गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद लगातार चार खाड़ी देश के ऑयल-गैस डिपो-रिफाइनरी पर बड़ा हमला ईरान ने कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरामको और यूएई के टर्मिनल के अलावा कतर के सबसे बड़े गैस टू लिक्वड प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला कर दिया. कतर के इस प्लांट से दुनिया को 20 से 25 प्रतिशत गैस की सप्लाई होती है. वहीं सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.










