
पाकिस्तान में भी सीटों का जुगाड़... टूटने लगे इमरान के सांसद, PMLN-PPP-MQMP में बन सकती है बात
AajTak
पाकिस्तान के आम चुनावों में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान, जो जेल में हैं और चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित हैं, सुर्खियों में आने में कामयाब रहे. उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-इंसाफ (PTI) का समर्थन करने वाले स्वतंत्र उम्मीदवारों ने आम चुनावों में 101 सीटें जीतीं. लेकिन पार्टी फिर भी सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत के आंकड़े से 32 सीटें पीछे रह गई.
पीएमएल-एन, जो पीपीपी और एमक्यूएम-पी के साथ पाकिस्तान में गठबंधन सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है, रविवार को संसद में अपनी ताकत बढ़ाने के लिए इमरान खान की पार्टी द्वारा समर्थित पहले स्वतंत्र उम्मीदवार का समर्थन हासिल करने में कामयाब रही. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) समर्थित उम्मीदवार वसीम कादिर कल शाम नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज से मुलाकात के बाद पीएमएल-एन में शामिल हो गए. उन्होंने लाहौर के नेशनल असेंबली-121 निर्वाचन क्षेत्र से पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के दिग्गज शेख रोहेल असगर को हराया था. कादिर ने मरियम नवाज से मुलाकात के बाद कहा, 'मैं पीएमएल-एन में शामिल हो गया हूं. क्योंकि यह मेरा घर है'.
पीएमएल-एन के सूत्रों के मुताबिक, पीटीआई समर्थित विजयी उम्मीदवारों के साथ बातचीत चल रही है और अगले 24 से 48 घंटों में ऐसे और उम्मीदवार नवाज शरीफ के खेमे में शामिल होंगे. पीएमएल-एन यह सुनिश्चित करेगा कि वह अधिक से अधिक पीटीआई समर्थित स्वतंत्र उम्मीदवारों को अपने कैंप में ले आए, ताकि बिलावल भुट्टो जरदारी की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी पर उसकी निर्भरता कम से कम हो. इस बीच अगली सरकार बनाने के लिए राजनीतिक दलों के चल रहे प्रयासों के बीच, रविवार को लाहौर में गतिविधियां तेज हो गईं. नवाज शरीफ की पीएमएल-एन ने बिलावल भुट्टो की पीपीपी और मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान (एमक्यूएम-पी) के साथ मुलाकात की.
नवाज शरीफ ने अन्य दलों के साथ सरकार गठन पर विचार-विमर्श शुरू करने के लिए अपने भाई, पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को संपर्क साधने का काम सौंपा है. बता दें कि 8 फरवरी के आम चुनावों के एक दिन बाद, पीएमएल-एन सुप्रीमो ने पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट अलायंस की तर्ज पर एक राष्ट्रीय एकता सरकार के गठन का संकेत दिया था. डॉन ने सूत्रों के हवाले से बताया कि शुक्रवार की रात, पीएमएल-एन के शहबाज शरीफ ने पंजाब के कार्यवाहक मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी के आवास पर पीपीपी नेता आसिफ अली जरदारी और उनके बेटे बिलावल भुट्टो-जरदारी से मुलाकात की थी. पीपीपी के एक सूत्र ने इस बैठक के बारे में कहा, 'हमने चुनाव के नतीजों और चुनाव के बाद की स्थिति पर चर्चा की. यह एक संक्षिप्त चर्चा थी, लेकिन जाहिर तौर पर यह सकारात्मक नोट पर समाप्त हुई'.
पीएमएल-एन, पीपीपी, एमक्यूएम-पी सहयोग पर हुए सहमत
बैठक में पीएमएल-एन की मरियम औरंगजेब, आजम नजीर तरार, शजा फातिमा ख्वाजा, अयाज सादिक, अहसान इकबाल, राणा तनवीर, ख्वाजा साद रफीक और मलिक अहमद खान भी मौजूद थे. बैठक के बाद जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया कि पीएमएल-एन और पीपीपी राजनीतिक सहयोग पर 'सैद्धांतिक रूप से' सहमत हुए हैं. दोनों पार्टियों की ओर से जारी संयुक्त बयान में कहा गया, 'बैठक में देश की समग्र स्थिति और भविष्य में राजनीतिक सहयोग पर विस्तार से चर्चा हुई. दोनों दल देश में राजनीतिक स्थिरता लाने के लिए सहयोग करने पर सहमत हुए हैं'.
पाकिस्तान के आम चुनावों में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान, जो जेल में हैं और चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित हैं, सुर्खियों में आने में कामयाब रहे. उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-इंसाफ (PTI) का समर्थन करने वाले स्वतंत्र उम्मीदवारों ने आम चुनावों में 101 सीटें जीतीं. लेकिन पार्टी फिर भी सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत के आंकड़े से 32 सीटें पीछे रह गई. गुरुवार शाम को मतदान बंद होने के लगभग 60 घंटे बाद अंतिम परिणाम घोषित किए गए. पीटीआई कार्यकर्ता वोटो की गिनती में धांधली का आरोप लगाया है और सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं, नवाज शरीफ की पार्टी चुनाव जीतने वाले पीटीआई समर्थित स्वतंत्र उम्मीदवारों को तोड़ने में जुट गई है.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








