
पाकिस्तान में भारी बारिश से तबाही, 63 लोगों की मौत और 2700 से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त
AajTak
प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (PDMA) ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में हाल ही में बारिश से संबंधित घटनाओं में कम-से-कम 63 लोगों की मौत हो गई और 78 लोग घायल हो गए. ख्यमंत्री के निर्देश पर पीडीएमए ने राहत और बचाव कार्य के लिए प्रभावित जिलों के प्रशासन को 110 मिलियन रुपये जारी किए हैं.
पाकिस्तान में भारी बारिश और बिजली गिरने की वजह से 63 लोगों की मौत हो गई है और 78 लोग घायल हो गए हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि मृतकों में 33 बच्चे, 15 पुरुष और 15 महिलाएं शामिल हैं.
प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (PDMA) ने रविवार को कहा कि खैबर पख्तूनख्वा में हाल ही में बारिश से संबंधित घटनाओं में कम-से-कम 63 लोगों की मौत हो गई और 78 लोग घायल हो गए. पीडीएमए ने अपनी रिपोर्ट में कहा, 'मृतकों में 33 बच्चे, 15 पुरुष और 15 महिलाएं शामिल हैं और घायल होने वालों में 17 महिलाएं, 37 पुरुष और 24 बच्चे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, 477 घर टूट गए हैं और 2,725 मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं.
प्रभावित जिलों को जारी किए 110 मिलियन रुपये
रिपोर्ट में कहा गया है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीडीएमए ने अब तक प्रभावित जिलों के प्रशासन को 110 मिलियन रुपये जारी किए हैं. साथ ही नए विलय के बाद बने जिलों को भी राहत अभियान के लिए 90 मिलियन रुपये जारी किए गए हैं.
वित्तीय सहायता के साथ पीडीएमए ने पेशावर, नौशेरा, चित्राल, स्वात, बाजौर, लोअर कोहिस्तान, मोहमंद, ऊपरी दीर, टैंक, शांगला और तोरघर आदि सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में लोगों को राहत सामग्री प्रदान की. प्रशासन ने राहत सामग्री में टेंट, मैट, किचन सेट, कंबल, बेड, तिरपाल, सौर लैंप और अन्य दैनिक जीवन के सामान शामिल थे.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान को मिसाइल बनाने में मदद कर रही कंपनियों पर अमेरिका ने लगाया प्रतिबंध, भड़के PAK ने दिया ये जवाब

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.







