
पाकिस्तान में पुलिस ट्रेनिंग स्कूल पर बड़ा हमला, 3 पुलिसकर्मियों की मौत, एनकाउंटर में 6 आतंकी भी ढेर
AajTak
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के आतंकवादियों ने एक पुलिस ट्रेनिंग स्कूल पर आत्मघाती हमला करने की कोशिश की, जिसे सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया. इस मुठभेड़ में छह आतंकवादी मारे गए जबकि तीन पुलिसकर्मियों की भी मौत हो गई.
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान में आतंकियों ने एक पुलिस ट्रेनिंग स्कूल पर आत्मघाती हमला करने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षाबलों ने इसे नाकाम कर दिया. इस मुठभेड़ में छह आतंकवादी मारे गए, जबकि तीन पुलिसकर्मियों की भी मौत हो गई.
टीटीपी ने किया हमला
पुलिस के मुताबिक, हमला प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के आतंकियों द्वारा किया गया था. आतंकियों का मकसद स्कूल में घुसकर बड़ा हमला करने का था, लेकिन पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उन्हें ढेर कर दिया.
पुलिस ने बताया कि डेरा इस्माइल खान के डीपीओ की अगुवाई में पुलिस ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया. पाकिस्तान में हाल के समय में टीटीपी के हमले काफी बढ़ गए हैं. उधर अफगान तालिबान के साथ संबंधों में खटास भी पाकिस्तान के लिए मुश्किल का सबब बनती जा रही है.
अहमदी समुदाय की मस्जिद पर हमला
दूसरी तरफ शुक्रवार को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के चनाब नगर में अहमदी समुदाय की बेत-उल-महदी मस्जिद पर जुमे की नमाज के बाद आतंकी हमला हो गया, जिसमें कई वॉलंटियर्स घायल हो गए और एक हमलावर मारा गया.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








