
पाकिस्तान में पुलिस चौकी पर बड़ा आतंकी हमला, 10 पुलिसकर्मियों की मौत, 3 घायल
AajTak
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में एक बार फिर बड़ा आतंकी हमला हुआ है. डेरा इस्माइल शहर में आतंकियों ने एक पुलिस चौकी को निशाना बनाया है. इस हमले में 10 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है.
पाकिस्तान में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. बताया जा रहा है कि आतंकियों ने पाकिस्तानी पुलिस की एक चौकी पर हमला किया है. इस हमले में कम से कम 10 पुलिसकर्मियों के मारे जाने की खबर है.
जानकारी के मुताबिक, उत्तरी-पश्चिम शहर डेरा इस्माइल खान के पास एक चौकी पर हमला हुआ था. इस हमले में पाकिस्तानी फ्रंटियर पुलिस के 10 जवान मारे गए हैं. तीन पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहे हैं.
अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है. लेकिन माना जा रहा है कि इसके पीछे तहरीक-ए-तालिबान यानी टीटीपी का हाथ हो सकता है. एक दिन पहले ही 24 अक्टूबर को टीटीपी ने डेरा इस्माइल खान में सुरक्षाबलों पर हमलैा किया था.
टीटीपी ने एक तरह से पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ जंग छेड़ रखी है. टीटीपी के आतंकी आए दिन पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाते रहे हैं. अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद पाकिस्तान में टीटीपी के आतंकी एक्टिव हो गए हैं और उसके बाद से ही हमलों में तेजी आ गई है.
क्या है टीटीपी?
टीटीपी की जड़ें 2002 में ही जमनी शुरू हो गई थीं. अक्टूबर 2001 में जब अमेरिकी सेना ने अफगानिस्तान की सत्ता से तालिबान को बेदखल किया तो उसके आतंकी भागकर पाकिस्तान में बस गए थे. इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने इन आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू कर दिया था.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








