
पाकिस्तान में नहीं मिली सत्ता तो अब विदेश में चुनाव लड़ने का प्लान, जानें- जेल में बंद इमरान खान क्या चाहते हैं
AajTak
इमरान खुद ऑक्सफोर्ड ग्रैजुएट हैं. वह 1972 में यूनिवर्सिटी के केबर कॉलेज से इकोनॉमिक्स और पॉलिटिक्स की पढ़ाई कर चुके हैं. वह 2005 से 2014 तक ब्रैडफोर्ड यूनिवर्सिटी के चांसलर पद पर भी रह चुके हैं.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान भ्रष्टाचार सहित कई अन्य मामलों में जेल में बंद हैं. इस बीच खबर है कि वह जेल के भीतर से ही ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के चांसलर का चुनाव लड़ने जा रहे हैं.
द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान जेल के भीतर से ही ऑनलाइन बैलेट के जरिए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में चांसलर पद का चुनाव लड़ेंगे. ब्रिटेन की टोरी पार्टी के चेयरमैन लॉर्ड पैटन के इस्तीफे के बाद ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में चांसलर का पद खाली हुआ है. लॉर्ड पैटन लगभग 21 सालों तक इस पद पर थे.
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के ग्रैजुएट और उसमें भी नेता बन चुके पूर्व छात्रों की चांसलर पद पर नियुक्ति की जाती है. इस मामले पर इमरान के सलाहकार सैयद जुल्फी बुखारी ने बताया कि इमरान ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के चांसलर पद का चुनाव लड़ेंगे क्योंकि ऐसी मांग है कि उन्हें इस पद के लिए चुनाव लड़ना चाहिए. एक बार इस बारे में चीजें स्पष्ट होने के बाद हम सार्वजनिक तौर पर इसका ऐलान करेंगे और इसके लिए सिग्नेचर कैंपेन शुरू करेंगे.
इमरान के अलावा इस पद के लिए ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर और बोरिस जॉनसन भी चुनावी मैदान में हैं. बता दें कि ऐसा पहली बार हो रहा है, जब चांसलर चुनाव ऑनलाइन होंगे.
इमरान खुद ऑक्सफोर्ड ग्रैजुएट हैं. वह 1972 में यूनिवर्सिटी के केबर कॉलेज से इकोनॉमिक्स और पॉलिटिक्स की पढ़ाई कर चुके हैं. वह 2005 से 2014 तक ब्रैडफोर्ड यूनिवर्सिटी के चांसलर पद पर भी रह चुके हैं. चुनाव लड़ने का उनका ये फैसला उनके समर्थकों और विरोधियों के लिए हैरानी लेकर आया है.
बता दें इमरान खान फिल्म भ्रष्टाचार, नौ मई के दंगे सहित कई मामलों में अदियाला जेल में बंद हैं. 71 साल के PTI चीफ ने ब्रिटिश मीडिया 'द संडे टाइम्स' को जेल से दिए इंटरव्यू में यह दावा यह सभी आरोप लगाए हैं. इंटरव्यू में उन्होंने कहा,'मुझे 7 बाई 8 फीट की 'डेथ सेल' में रखा गया है. इनका इस्तेमाल आमतौर पर आतंकवादियों के लिए किया जाता है.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






