
पाकिस्तान में दहशतगर्दों का नया ठिकाना! आर्मी हेडक्वार्टर के पास लश्कर बना रहा आतंकी ट्रेनिंग सेंटर
AajTak
पाकिस्तान में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) तेजी से अपना नया आतंकवादी ट्रेनिंग सेंटर खड़ा कर रहा है. इस नए सेंटर का नाम 'मरकज अल-कुद्स' रखा गया है. अमेरिका द्वारा नामित ग्लोबल टेररिस्ट और लश्कर का वरिष्ठ कमांडर हाफिज अब्दुल रऊफ खुद इस साइट का दौरा कर चुका है.
रावलपिंडी स्थित पाकिस्तान आर्मी हेडक्वार्टर्स (GHQ) से महज 5 किलोमीटर की दूरी पर आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) तेजी से अपना नया आतंकवादी ट्रेनिंग सेंटर खड़ा कर रहा है. यह वही इलाका है जिसे पाकिस्तान दुनिया को सबसे सुरक्षित सैन्य जोन बताता है, लेकिन उसी के पास एक नया दहशतगर्दी अड्डा तैयार हो रहा है.
सूत्रों के मुताबिक, इस नए सेंटर का नाम 'मरकज अल-कुद्स' रखा गया है और लश्कर का दावा है कि यह सुविधा अगले रमजान तक पूरी तरह से तैयार हो जाएगी. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस निर्माण को छुपाया नहीं जा रहा, बल्कि इसे एक कम्युनिटी और अर्बन वॉरफेयर सेंटर के रूप में पेश किया जा रहा है, जबकि अंदरखाने इसका असली उद्देश्य भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देना है.
जानकारी में यह भी सामने आया है कि अमेरिका द्वारा नामित ग्लोबल टेररिस्ट और लश्कर का वरिष्ठ कमांडर हाफिज अब्दुल रऊफ खुद इस साइट का दौरा कर चुका है. रऊफ वही आतंकी है जिसने भारतीय स्ट्राइक में मारे गए LeT आतंकियों की नमाज-ए-जनाजा पाकिस्तान आर्मी अधिकारियों की मौजूदगी में पढ़ाई थी. रावलपिंडी पहुंचकर रऊफ ने इस नए प्रोजेक्ट को लश्कर के लिए 'नई सुबह' बताया, जो पाकिस्तान की आतंकी सोच और संरचना की सच्चाई खुद उजागर करता है.
खुफिया सूत्रों के अनुसार, मरकज अल-कुद्स एक डुअल-यूज टेरर फैसिलिटी है. ऊपर से इसे सामुदायिक केंद्र बताया जा रहा है, जबकि अंदर विशेष रूप से विस्फोटक प्रशिक्षण, अर्बन कॉम्बैट ड्रिल और भारत के खिलाफ ‘जिहाद’ तैयार करने वाले मॉड्यूल लगाए जा रहे हैं. यह सेंटर पाकिस्तान की धरती का उपयोग भारत विरोधी दहशतगर्दी के लिए करने की उसकी लगातार जारी नीति का ताजा उदाहरण है.
अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि GHQ से इतनी नजदीक पर इतना बड़ा आतंकी ढांचा कैसे खड़ा हो रहा है? यह या तो पाकिस्तान आर्मी की खुली सहमति को दर्शाता है या फिर उसकी सीधी भागीदारी को. इस घटनाक्रम ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि पाकिस्तान की सरजमीं आज भी आतंकी संगठनों के लिए सुरक्षित ठिकाना बनी हुई है और लश्कर-ए-तैयबा जैसे संगठन वहां न सिर्फ पनप रहे हैं बल्कि विस्तार भी कर रहे हैं, वो भी सेना की नाक के नीचे.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








