
पाकिस्तान में ईश निंदा पर बवाल और तोड़फोड़, सैमसंग के 27 कर्मचारी पुलिस हिरासत में
AajTak
पाकिस्तान के कराची में स्टार सिटी मॉल में एक वाईफाई डिवाइस इंस्टॉल किया गया था. आरोप है कि इसमें कथित तौर पर ईश निंदा की गई. मौके पर भीड़ एकट्ठा हो गई और हंगामा शुरू कर दिया.
पाकिस्तान में कथित ईश निंदा के आरोप में जमकर बवाल हो गया. हिंसक भीड़ ने शुक्रवार को एक मॉल में तोड़फोड़ की और हंगामा किया. इस मामले में पाकिस्तान की पुलिस ने सैमसंग मोबाइल फोन कंपनी के 27 कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया है. आरोप है कि मोबाइल फोन कंपनी के कर्मचारियों ने कथित ईश निंदा की है. मामला कराची शहर का है.
जानकारी के मुताबिक, कराची के स्टार सिटी मॉल में एक वाईफाई डिवाइस इंस्टॉल किया गया था. आरोप है कि इसमें कथित तौर पर ईश निंदा की गई. मौके पर भीड़ एकट्ठा हो गई और हंगामा शुरू कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने मॉल में लगे कंपनी के साइनबोर्ड को क्षतिग्रस्त कर दिया. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और डिवाइस को बंद कर दिया और इसे जब्त कर लिया है.
डिवाइस इंस्टॉल करने वाले का पता करेगी पुलिस
पुलिस ने डिवाइस मुहैया कराने वाले सैमसंग कंपनी के 27 कर्मचारियों को हिरासत में लिया है. पुलिस ने कहा- 'सैमसंग कार्यालय के 27 लोगों को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे संघीय जांच एजेंसी (FIA) साइबर क्राइम विंग की मदद से यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि डिवाइस को इंस्टॉल करने के लिए कौन जिम्मेदार था.
कंपनी ने कहा- तत्काल जांच शुरू कर दी
इस बीच, सैमसंग के पाकिस्तान दफ्तर ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाई है. सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने कहा कि वह धार्मिक महत्व के सभी मामलों पर निष्पक्षता बनाए रखने का प्रयास करता है. कंपनी सभी धार्मिक भावनाओं और विश्वास का सम्मान करती है. इस्लाम धर्म को सम्मान देते हैं. कंपनी ने यह भी कहा कि मामले की तत्काल जांच शुरू कर दी गई है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.







