
पाकिस्तान: भूकंप का फायदा उठाकर कराची जेल से भागे 216 कैदी, अफरातफरी का उठाया फायदा
AajTak
पुलिस और जेल अधिकारियों ने बताया कि शहर में लगातार हल्के भूकंप के झटकों की वजह से मची अफरातफरी के बीच कैदियों के भागने की घटना हुई है. कैदियों में से कई पहले से ही अपने बैरकों के बाहर थे, उन्होंने इस अफरातफरी का फायदा उठाया और जेल कर्मचारियों पर दबाव बनाया.
पाकिस्तान (Pakistan) के कराची की जिला जेल मालिर से सोमवार की देर रात कुल 216 कैदियों के भागने की जानकारी सामने आई है. पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस और जेल अधिकारियों ने बताया कि शहर में लगातार हल्के भूकंप के झटकों की वजह से मची अफरातफरी के बीच कैदियों के भागने की घटना हुई है. कैदियों में से कई पहले से ही अपने बैरकों के बाहर थे, उन्होंने इस अफरातफरी का फायदा उठाया और जेल कर्मचारियों पर दबाव बनाया. इसके बाद हिंसक गतिरोध पैदा हो गया.
बता दें कि जिस जिला जेल मालिर से कैदियों का ग्रुप भागा है, उसे आम तौर पर 'बच्चा जेल' भी कहा जाता है.
हाईवे और गांवों को सील किया गया...
जेल परिसर के अंदर और आसपास भारी गोलीबारी की खबर है, जिससे आस-पास के रिहायशी इलाकों में दहशत फैल गई. पुलिस और रेंजर्स द्वारा इलाके की घेराबंदी किए जाने की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई मार्गों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया. Samaa TV की रिपोर्ट के मुताबिक, एसएसपी मलीर काशिफ आफताब अब्बासी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "पुलिस और अर्धसैनिक बलों की एक बड़ी टुकड़ी कुछ ही मिनटों में जेल पहुंच गई और आस-पास की बस्तियों, राजमार्गों और गांवों को सील कर दिया. मालिर में मस्जिदों से ऐलान किए गए, जिसमें भागे हुए कैदियों को गिरफ्तार करने में जनता से सहयोग की अपील की गई."
डीआईजी जेल हसन साहेतु और महानिदेशक रेंजर्स सिंध मेजर जनरल मुहम्मद शमरेज ने भी जेल का दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की मशहूर टिकटॉकर की इस्लामाबाद में गोली मारकर हत्या, मेहमान बनकर आया था आरोपी

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.











