
पाकिस्तान: बुशरा बीबी को बड़ी कानूनी राहत, हाईकोर्ट ने दिया इमरान खान वाली जेल में भेजने का आदेश
AajTak
इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को बड़ी कानूनी जीत मिली है. एक पाकिस्तानी हाईकोर्ट ने बुधवार को बुशरा बीबी को उनके निजी आवास (अस्थायी जेल) से अदियाला जेल में शिफ्ट करने का आदेश दिया है, जिसकी मांग खुद बुशरा बीबी ने की थी.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को बड़ी कानूनी जीत हासिल हुई है. इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि बुशरा बीबी को अब उसी अदियाला जेल में रखा जाएगा जहां इमरान खान कैद हैं. बुशरा बीबी अभी अपने निजी आवास (बनीगाला) में कैंद हैं जिसे अस्थायी जेल बनाया गया था. उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर करते हुए यहां ट्रांसफर करने की मांग की थी.
49 वर्षीय बुशरा बीबी को दो मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद इस्लामाबाद के उपनगरीय इलाके में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान की हवेली बनीगाला में कैद किया गया था, जबकि 71 वर्षीय खान को रावलपिंडी में उच्च सुरक्षा वाली अदियाला जेल में रखा गया था. बुशरा बीबी ने अदियाला जेल में वापस भेजे जाने की मांग करते हुए उसे बनिगाला में रखने के फैसले के खिलाफ इस्लामाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी.
यह भी पढ़ें: 'इमरान खान की पत्नी के खाने में शब-ए-बारात पर मिलाई गईं टॉयलेट क्लीनर की बूंदें', बुशरा बीबी की प्रवक्ता का दावा
हाईकोर्ट ने दिया आदेश
न्यायमूर्ति मियांगुल हसन औरंगजेब ने पिछले सप्ताह मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. अपने आदेश में, अदालत ने बनीगाला (अस्थायी जेल) को "अमान्य और खत्म" करने की अधिसूचना की घोषणा की और बुशरा बीबी को अदियाला जेल में स्थानांतरित करने का आदेश दिया. बीबी को बुधवार को एक अन्य मामले की सुनवाई के लिए अदियाला जेल ले जाया गया. मामला लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बुशरा बीबी को स्थानांतरित किया जाएगा.
इस मामले में हैं अरेस्ट

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.









