
'पाकिस्तान बनता जा रहा है बनाना रिपब्लिक...' इमरान खान ने सरकार पर साधा निशाना
AajTak
शहबाज सरकार के अधिकारियों ने रविवार को इमरान की पार्टी पीटीआई पार्टी की एक सीनेटर को गिरफ्तार कर लिया है. पीटीआई के सीनेटर आजम स्वाति पर आरोप है कि उन्होंने वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के खिलाफ अपमानजनक और धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किया. स्वाति की गिरफ्तारी पर पीटीआई प्रमुख इमरान खान ने कहा कि हम कितनी तेजी से एक बनाना रिपब्लिक की ओर बढ़ रहे हैं.
पाकिस्तान की सियासत में इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. पूर्व पीएम इमरान खान मौजूदा शहबाज सरकार पर लगातार हमलावर हैं. इस बीच शहबाज सरकार के अधिकारियों ने रविवार को इमरान की पार्टी पीटीआई की एक सीनेटर को गिरफ्तार कर लिया है. पीटीआई के सीनेटर आजम स्वाति पर आरोप है कि उन्होंने वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के खिलाफ अपमानजनक और धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किया.
एफआईए ने आजम स्वाति को सेना के नेताओं के खिलाफ ट्वीट करने के लिए दो महीने से भी कम समय में दूसरी बार हिरासत में लिया है. उसे पहले FIA ने अक्टूबर में गिरफ्तार किया था. इस्लामाबाद साइबर क्राइम रिपोर्टिंग सेंटर (CCRC) के तकनीकी सहायक अनीसुर रहमान के माध्यम से राज्य की शिकायत पर FIA द्वारा इलेक्ट्रॉनिक अपराध अधिनियम 2016 (Peca) की रोकथाम के तहत एक FIR दर्ज की गई थी.
इमरान खान ने बताया आजम स्वाति का दर्द
स्वाति की गिरफ्तारी पर पीटीआई प्रमुख इमरान खान ने ट्वीट किया, 'मैं इस बात से हैरान और चकित हूं कि हम कितनी तेजी से न केवल एक बनाना रिपब्लिक बल्कि एक फासीवादी राज्य की ओर बढ़ रहे हैं. कोई कैसे सीनेटर स्वाति के दर्द और पीड़ा को नहीं समझ सकता है, उन्हें हिरासत में यातना दी गई और उन्हें ब्लैकमेल करने वाले वीडियो उनके परिवार को भेजे गए?'
ट्वीट के चलते हुए गिरफ्तारी
इमरान खान ने आगे लिखा, उनके साथ हुए अन्याय पर उनमें गुस्सा है. कई लोगों द्वारा की गई अपील के बावजूद एक पखवाड़े से ज्यादा समय तक सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे उनके लिए बंद रहे. इसलिए उन्होंने ट्वीट किया और फिर से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. इस राजकीय फासीवाद के खिलाफ सभी को आवाज उठानी होगी.

मैं श्वेता सिंह सीधे युद्ध भूमि से आपको महायुद्ध के बीसवें दिन की खबर बता रही हूं. कल ईरान की गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद लगातार चार खाड़ी देश के ऑयल-गैस डिपो-रिफाइनरी पर बड़ा हमला ईरान ने कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरामको और यूएई के टर्मिनल के अलावा कतर के सबसे बड़े गैस टू लिक्वड प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला कर दिया. कतर के इस प्लांट से दुनिया को 20 से 25 प्रतिशत गैस की सप्लाई होती है. वहीं सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.










