
पाकिस्तान ने अपने दोस्त चीन को लेकर दिया ऐसा बयान!
AajTak
पाकिस्तान ने कहा है कि वह चीन के गुट में शामिल नहीं हुआ है. उसका कहना है कि पाकिस्तान हमेशा से किसी भी गुट में शामिल होने से बचता रहा है. अमेरिका से रिश्तों को लेकर पाकिस्तान ने कहा कि वो हमारे सबसे पुराने दोस्तों में से एक है.
पाकिस्तान और चीन के बीच करीबी दोस्ती जगजाहिर है. कई मौकों पर पाकिस्तान ने चीनी प्रभाव में आकर अमेरिका की नाराजगी मोल ली है लेकिन अब पाकिस्तान ने कहा है कि वो किसी गुट में शामिल नहीं है. गुरुवार को पाकिस्तान ने कहा कि वो चीनी गुट का हिस्सा नहीं है. साथ ही उसने कहा कि अमेरिका उसका पुराना दोस्त है.
एक प्रेस ब्रीफ में पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने कहा, 'मैं ऐसी किसी भी अटकल का खंडन करना चाहूंगी कि पाकिस्तान किसी गुट में शामिल हो गया है. पाकिस्तान की हमेशा से यह नीति रही है कि हम गुटबाजी वाली राजनीति में विश्वास नहीं करते हैं.'
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और चीन सदाबहार रणनीतिक सहयोगी हैं. यह एक ऐसा रिश्ता है जो पिछले कई दशकों में और मजबूत हुआ है और दोनों देश इस रिश्ते के लिए प्रतिबद्ध हैं.
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के दुनिया भर के देशों के साथ बेहतर संबंध हैं जिनमें मध्य-पूर्व, एशिया-पेसिफिक, यूरोप और अफ्रीका के देश शामिल हैं.
'अमेरिका हमारा पुराना दोस्त'
अमेरिका के साथ अपने संबंधों को लेकर उन्होंने कहा, 'अमेरिका पाकिस्तान के सबसे पुराने दोस्तों और साझेदारों में से एक है और सबसे बड़ा निर्यात बाजार है. हमारा अस्तित्व जितना पुराना है, अमेरिका के साथ हमारे संबंध भी शायद उतने ही पुराने हैं. पाकिस्तान-अमेरिका संबंध बहु-आयामी हैं, और हम कई क्षेत्रों में साथ मिलकर काम करते हैं जो अमेरिका और पाकिस्तान के रिश्तों में एक पुल का काम करता है. किसी का पक्ष लेने या किसी गुट में शामिल होने का हमारा कोई इरादा नहीं है.'

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








