
पाकिस्तान को रूस ने दिया सस्ता तेल, फिर दिया खास पैगाम, बढ़ेगी भारत की चिंता?
AajTak
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि उनका देश पाकिस्तान के साथ संबंधों को और आगे ले जाना चाहता है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और रूस के द्विपक्षीय व्यापार बढ़े हैं और दोनों देश तेल को लेकर समझौता भी कर रहे हैं. पाकिस्तान-रूस के बढ़ते संबंध भारत के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है.
रूस ने पाकिस्तान से अपने रिश्तों को और मजबूत करने की इच्छा जताई है. सोमवार को पाकिस्तान-रूस संबंधों की 75वीं वर्षगांठ पर रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि रूस हमेशा से पाकिस्तान के साथ अपने रिश्तों को बेहतर बनाना चाहता है. इससे पहले रविवार को रूसी कच्चे तेल की पहली खेप पाकिस्तान पहुंची जिसे लेकर शहबाज शरीफ ने कहा कि यह पाकिस्तान-रूस के रिश्तों में एक नई शुरुआत है.
शीत युद्ध के समय पाकिस्तान और रूस के रिश्ते बेहद कमजोर स्थिति में थे क्योंकि पाकिस्तान रूस के खिलाफ अमेरिकी गुट का हिस्सा था. लेकिन साल 2015-16 के बाद से दोनों देशों के बीच करीबी बढ़नी शुरू हुई है. दोनों ही देश पुरानी दुश्मनी भुलाकर द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत करना चाहते हैं.
2016 से दोनों देशों के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास हो रहा है. फरवरी 2022 में जिस दिन रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था, पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री इमरान खान रूस में ही मौजूद थे. साल 2022 में समरकंद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक के दौरान व्लादिमीर पुतिन और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मुलाकात भी की थी.
इसके बाद अप्रैल में दोनों देशों ने ऐतिहासिक तेल समझौता किया जिसके तहत इसी रविवार को पाकिस्तान को रूसी तेल का पहला शिपमेंट मिल गया है. यह एक टेस्ट कार्गो है और कच्चे तेल को रिफाइन करने के बाद इसकी क्वालिटी देखकर ही पाकिस्तान रूस के साथ तेल समझौते पर आगे बढ़ेगा. रूस ने पाकिस्तान को यह तेल रियायती दरों पर दिया है.
'पाकिस्तान के लोग राष्ट्रपति पुतिन का सम्मान करते हैं'
रूस-पाकिस्तान संबंधों की बात करते हुए रूसी विदेश मंत्री ने कहा, 'हम जानते हैं कि पाकिस्तान के लोग रूस और व्लादिमीर पुतिन का सम्मान करते हैं. हम इस बात की बहुत सराहना करते हैं.'

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








