
पाकिस्तान को मिसाइल बनाने में मदद कर रही कंपनियों पर अमेरिका ने लगाया प्रतिबंध, भड़के PAK ने दिया ये जवाब
AajTak
अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने दावा किया है कि बेलारूस की एक और चीन की तीन कंपनियां पाकिस्तान को बैलिस्टिक मिसाइल बनाने में मदद कर रही थीं. जिसके बाद इन कंपनियों पर बैन लगा दिया गया है. अमेरिका का कहना है कि इन कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने का मकसद सजा देना नहीं बल्कि कंपनियों के रवैये में पॉजिटिव चेंज लाना है.
पाकिस्तान को अमेरिका से तगड़ा झटका लगा है. अमेरिका ने पाकिस्तान के मिसाइल प्रोग्राम के लिए टेक्निकल सप्लाई कर रहे बेलारूस की एक और चीन की तीन कंपनियों पर बैन लगा दिया है. अमेरिका के इस कदम से बौखलाए पाकिस्तान ने कहा है कि एक्सपोर्ट कंट्रोल का राजनीतिक इस्तेमाल किया जा रहा है.
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने शनिवार को बयान जारी करते हुए अमेरिका की ओर से पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम की सप्लाई कर रहे कुल चार कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए जाने की निंदा की है.
अमेरिका की ओर से किए गए दावे को पाकिस्तान ने 'एक्सपोर्ट कंट्रोल का राजनीतिक इस्तेमाल' करार देते हुए खारिज दिया है. अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार शाम को दावा किया था कि बेलारूस की एक और चीन की तीन कंपनियां पाकिस्तान को बैलिस्टिक मिसाइल बनाने में मदद कर रही थीं.
अमेरिका ने जिन कंपनियों पर बैन लगाया है उनमें चीन की शियान लॉन्गदे टेकनोलॉजी, तियानजिन क्रिएटिव सोर्स इंटरनेशनल ट्रेड कंपनी लिमिटेड, ग्रैनपेक्ट कंपनी लिमिटेड और बेलारूस की मिन्स्क व्हील ट्रैक्टर प्लांट शामिल हैं. अमेरिकी विदेश मंत्रालय का कहना है कि इन कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने का मकसद सजा देना नहीं बल्कि कंपनियों के रवैये में पॉजिटिव चेंज लाना है.
रिपोर्ट के मुताबिक जिन कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया गया है उन सभी कंपनियों की अमेरिकी संपत्ति को ब्लॉक कर दिया गया है. इन कंपनियों के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से हिस्सेदार जिनका स्वामित्व 50 प्रतिशत या उससे अधिक है वो भी इस प्रतिबंध के अधीन हैं.
अमेरिकी कदम पर भड़का पाकिस्तान

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








