
पाकिस्तान को झटका... तालिबान के विदेश मंत्री के बाद एक और बड़े मंत्री पहुंचे भारत
AajTak
अफगानिस्तान ने अपने व्यापारियों को पाकिस्तान से सारे ट्रेड रिलेशन खत्म करने के लिए तीन महीने का अल्टीमेटम जारी कर दिया है. इसके तुरंत बाद ही अफगानिस्तान के वाणिज्य मंत्री हजरत अलहाज नूरुद्दीन अजीजी भारत दौरे पर आए हैं.
अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी की सप्ताहभर की भारत यात्रा के बाद तालिबान के वाणिज्य मंत्री नई दिल्ली पहुंच गए हैं.
तालिबान के वाणिज्य मंत्री अलहाज नूरुद्दीन अजीजी पांच दिन के भारत दौरे पर पहुंचे हैं. अजीजी ऐसे समय पर भारत पहुंचे हैं, जब सीमा पार झड़पों के बाद पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ अपने बॉर्डर बंद रखे हुए हैं, जिससे अफगानिस्तान के फल जैसे निर्यात को भारी नुकसान हो रहा है.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कहा कि अफगानिस्तान के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री अलहाज नूरुद्दीन अजीजी का भारत की आधिकारिक यात्रा पर हार्दिक स्वागत. इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों को आगे बढ़ाना है.
अजीजी की भारत यात्रा दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को गहरा करने की व्यापक द्विपक्षीय कोशिशों के साथ मेल खाती है. अक्टूबर में मुत्तकी की यात्रा के दौरान भारत और अफगानिस्तान ने खनिज, ऊर्जा और अवसंरचना क्षेत्रों में निवेश के अवसर तलाशने के लिए एक द्विपक्षीय व्यापार समिति गठित करने पर सहमति जताई थी. कूटनीतिक मोर्चे पर भारत ने काबुल में अपने तकनीकी मिशन को पूर्ण दूतावास का दर्जा दे दिया है, जिसे तालिबान सरकार के साथ जुड़ाव के प्रति भारत की गंभीर प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है.
बता दें कि अजीजी के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने आज इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (IITF) 2025 का दौरा किया. उनकी यह पांच दिवसीय आधिकारिक भारत यात्रा द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करने पर केंद्रित है.
अफगानिस्तान के वाणिज्य मंत्री का यह भारत दौरा पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका है क्योंकि भारत और अफगानिस्तान के रिश्तों में गर्मजोशी बढ़ रही है. अफगानिस्तान ने भारत के साथ नजदीकियां बढ़ानी शुरू कर दी हैं. पिछले दो महीनों में अफगान सरकार के दो बड़े मंत्री भारत आ चुके हैं. अक्टूबर में तालिबान के विदेश मंत्री आमिर मुत्ताकी भारत आए थे और अब अफगानिस्तान के वाणिज्य मंत्री 5 दिनों की भारत यात्रा पर पहुंचे हैं. जिसके बाद पाकिस्तान पर दबाव बढ़ा है.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








