
पाकिस्तान के सिंध की संसद में राजनाथ सिंह के बयान की चर्चा, CM ने दिया आपत्तिजनक बयान
AajTak
सिंध को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान के बाद पाकिस्तान में खलबली मची हुई ोहै. पाकिस्तान के कई नेताओं ने इस पर प्रतिक्रिया दी है और उनमें बेचैनी साफ देखी जा सकती है.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कुछ दिन पहले बॉर्डर बदलने को लेकर एक बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि भौगोलिक रूप से सिंध भारत का हिस्सा नहीं है लेकिन सभ्यता के नजरिए से देखें तो सिंध हमेशा भारत का अभिन्न अंग रहेगा और भविष्य में सिंध फिर से भारत में वापस आ सकता है. उनके इस बयान की पाकिस्तान की सिंध असेंबली में चर्चा हुई.
सिंध के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह ने असेंबली में एक प्रस्ताव पेश किया और राजनाथ सिंह के बयान पर चर्चा करते हुए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया.
इसके बाद सिंध असेंबली ने सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया, जिसमें राजनाथ सिंह के बयान को आक्रामक बताते हुए उसकी निंदा की गई.
सिंध के मुख्यमंत्री ने लांघी सीमा?
सिंध के मुख्यमंत्री ने असेंबली में कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जो बयान दिया है, वो निंदनीय है. उन्होंने कहा कि सिंध के प्राचीन इतिहास को देखें तो यह क्षेत्र ईसा पूर्व काल से भी पहले अस्तित्व में था. प्राचीन सिंध के नक्शों में मुल्तान और मकरान भी शामिल थे.
मुराद अली शाह ने कहा कि मुस्लिम लीग की सिंध शाखा ने ही पाकिस्तान प्रस्ताव पेश किया था. हम सभी, जिन्होंने पाकिस्तान बनाया, यहां बैठे हैं. पाकिस्तान हमारे बुजुर्गों की कुर्बानियों से बना है.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








