
पाकिस्तान के पंजाब सूबे में 14 मई को होगा चुनाव, SC की फटकार के बाद आयोग ने नई तारीख का किया ऐलान
AajTak
पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने पंजाब प्रांत में विधानसभा चुनाव को लेकर एक बार फिर नई तारीख का ऐलान कर दिया है. आयोग अक्टूबर में चुनाव कराना चाहता था, जिसको लेकर उसने दो बार तारीखें जारी की थीं. मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचने के बाद उसने आयोग के पहले के सभी फैसलों को रद्द कर दिया.
पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट की फटकार के एक दिन बाद ही निर्वाचन आयोग ने पंजाब प्रांत में चुनाव तारीख का ऐलान कर दिया. वहां अब 14 मई को विधानसभा चुनाव होंगे. प्रधान न्यायाधीश उमर अता बंदियाल की तीन सदस्यीय पीठ ने मंगलवार को पंजाब विधानसभा के लिए 14 मई को मतदान की तारीख तय की थी. साथ ही पाकिस्तान निर्वाचन आयोग के उस फैसले को रद्द कर दिया था, जिसमें सूबे में चुनाव की तारीख 10 अप्रैल से बढ़ाकर आठ अक्टूबर की गई थी.
इसके बाद निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर कहा कि 14 मई को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा. 10 अप्रैल तक नामांकन पत्र को लेकर पीठासीन अधिकारी के फैसले के खिलाफ अपील दाखिल की जा सकेगी.
निर्वाचन आयोग द्वारा जारी संशोधित अधिसूचना के मुताबिक, निर्वाचन न्यायाधिकरण 17 अप्रैल को अपील पर फैसला करेगा और 18 अप्रैल को उम्मीदवारों की नयी सूची जारी की जाएगी. उम्मीदवार 19 अप्रैल को नामांकन वापस ले सकेंगे और 20 अप्रैल को उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे.
अक्टूबर तक चुनाव टालना चाहता था आयोग
पाकिस्तान के चुनाव आयोग (ईसीपी) ने इससे पहले 22 मार्च को कहा था कि देश नकदी की कमी से जूझ रहा है. देश में सुरक्षा की बिगड़ती स्थिति है. ऐसे में पंजाब प्रांत में इस समय विधानसभा चुनाव नहीं कराए जा सकते. तब आयोग ने आठ अक्तूबर को मतदान की नई तारीख का एलान करने की बात कही थी. हालांकि उससे पहले आयोग ने 30 अप्रैल से 8 अक्टूबर के बीच मतदान कराने का फैसला लिया था. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस कदम की आलोचना की थी.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






