
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में हिंसक झड़प... सेना ने 45 आतंकी मार गिराए, 19 सैनिकों की भी मौत
AajTak
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में 10-13 सितंबर के बीच हुए संघर्ष में 19 सैनिक और 45 आतंकवादी मारे गए. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया. उन्होंने अफ़ग़ानिस्तान से आतंकवादियों की गतिविधियों पर चिंता जताई और अवैध अफ़ग़ान नागरिकों की वापसी पर जोर दिया.
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में हुई झड़पों में 19 सैनिकों की मौत हो गई है. वहीं, पाकिस्तानी आर्मी का दावा है कि 45 आतंकवादी मारे गए हैं. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आतंकवादियों के खिलाफ पूरी ताकत से जवाब देने की बात कही.
पाकिस्तानी सेना के अनुसार 10 से 13 सितंबर तक खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के तीन अलग-अलग हिस्सों में हुई झड़पों में कम से कम 45 आतंकवादी मारे गए हैं.
रेडियो पाकिस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनिर के साथ बनू का दौरा किया और उच्च स्तरीय बैठक में हिस्सा लिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान का आतंकवाद के खिलाफ अभियान पूरी ताकत से जारी रहेगा और किसी भी समझौते या अस्पष्टता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक शहबाज़ शरीफ ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान में हमलों के लिए ज़िम्मेदार आतंकवादी नेता और सूत्रधार अफ़ग़ानिस्तान की धरती से अपनी गतिविधियां चला रहे हैं. आतंकवादी घटनाओं में घुसपैठिए अफ़ग़ान नागरिकों की संलिप्तता का दावा करते हुए उन्होंने पाकिस्तान में वर्तमान में रह रहे अवैध अफ़ग़ान निवासियों की स्वदेश वापसी की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया.
शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद के मुद्दे पर राजनीतिकरण और भ्रामक बयानों को खारिज करता है. इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री और फील्ड मार्शल घायल सैनिकों से मिलने के लिए बन्नू के सैन्य अस्पताल भी गए.
वहीं, पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग ISPR के अनुसार बजौर जिले में एक खुफिया आधारित ऑपरेशन के दौरान 22 टीटीपी विद्रोही मारे गए. साउथ वजीरिस्तान जिले में 13 टीटीपी आतंकी मारे गए, जबकि 12 सैनिकों की जान गई. लोअर देर जिले के लाल किला मैदान में एक अन्य ऑपरेशन में 10 आतंकवादी और 7 सैनिक मारे गए. इन ऑपरेशनों में आतंकवादियों से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया. ISPR ने यह भी दावा किया कि खुफिया रिपोर्ट्स ने स्पष्ट रूप से अफगानी नागरिकों की इन हमलों में शारीरिक भागीदारी की पुष्टि की है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








