
पाकिस्तान के आर्मी चीफ ने ईरान-अफगानिस्तान को दी धमकी, भारत से रिश्तों पर कही ये बात
AajTak
असीम मुनीर का ये बयान ऐसे वक्त आया है, जब पाकिस्तान और ईरान के बीच तनाव अब तक के सबसे बुरे दौर में हैं. दोनों के बीच ये तनाव तब शुरू हुआ, जब ईरान ने पाकिस्तान में बलूचिस्तान में जैश अल-अद्ल के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी. इसके बाद पाकिस्तान ने भी ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के ठिकानों पर हवाई हमले कर दिए थे. जैश अल-अद्ल को ईरान और बीएलए को पाकिस्तान आतंकी संगठन मानते हैं.
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने ईरान को करारा जवाब देने की धमकी दी. जनरल मुनीर ने कहा कि जिन लोगों ने हमारे देश की पीठ पर छुरा घोंपा है, उन्हें करारा जवाब दिया जाएगा.
असीम मुनीर का ये बयान ऐसे वक्त आया है, जब पाकिस्तान और ईरान के बीच तनाव अब तक के सबसे बुरे दौर में हैं. दोनों के बीच ये तनाव तब शुरू हुआ, जब ईरान ने पाकिस्तान में बलूचिस्तान में जैश अल-अद्ल के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी. इसके बाद पाकिस्तान ने भी ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के ठिकानों पर हवाई हमले कर दिए थे. जैश अल-अद्ल को ईरान और बीएलए को पाकिस्तान आतंकी संगठन मानते हैं.
न्यूज एजेंसी पीटीआई ने पाकिस्तान की स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया है कि मुनीर ने ये बयान बुधवार को छात्रों को संबोधित करते हुए दिया. उन्होंने ईरान की एयरस्ट्राइक का भी जिक्र किया. असीम मुनीर ने कहा, किसी को भी पाकिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. उन्होंने आगे कहा, आप हमारी पीठ में छुरा नहीं घोंप सकते और अगर आप ऐसा करेंगे तो आपको करारा जवाब मिलेगा.
अफगानिस्तान को भी दी धमकी
असीम मुनीर ने सिर्फ ईरान ही नहीं, बल्कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार को भी धमकाया. मुनीर ने कहा, अफगानिस्तान एक ऐसा पड़ोसी है, जिसने कभी दोस्ती नहीं निभाई. अफगानिस्तान एकमात्र देश था, जिसने आजादी के बाद पाकिस्तान की संयुक्त राष्ट्र में एंट्री का विरोध किया था.
अफगानिस्तान की तालिबान सरकार को चेताते हुए मुनीर ने कहा, पाकिस्तान की ओर मत देखो. हम कुछ भी और सबकुछ कुर्बान करने को तैयार हैं. जब हर एक पाकिस्तान की सुरक्षा की बात आती है, तो पूरे अफगानिस्तान को नुकसान पहुंचाया जा सकता है.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.









