
पाकिस्तान की स्ट्राइक के बाद आगबबूला हुआ ईरान, उठाया ये कदम
AajTak
ईरान ने मंगलवार को पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एयरस्ट्राइक की थी. इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति है. पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान के सिएस्तान-ओ-बलूचिस्तान प्रांत में आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया है.
पाकिस्तान की ओर से ईरान पर की गई जवाबी कार्रवाई पर ईरान ने प्रतिक्रिया दी है. ईरान की सरकारी टीवी ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि ईरान ने पाकिस्तान की ओर से किए गए हमले की कड़ी निंदा की है. साथ ही पाकिस्तान से तत्काल स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है.
ईरान ने मंगलवार को पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एयरस्ट्राइक की थी. इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति है. पाकिस्तान ने पलटवार करते हुए आज यानी गुरुवार सुबह को ईरान में छिपे आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन 'मार्ग बार सरमाचर' चलाया था. पाकिस्तान का दावा है इस ऑपरेशन में उसने कई आतंकियों को ढेर कर दिया है.
'जैसे को तैसा' सिद्धांत के तहत दोनों देश एक दूसरे पर पलटवार कर रहे हैं. हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब ईरान और पाकिस्तान के बीच सीमा संघर्ष देखने को मिला है.
राष्ट्र हित के लिए जवाबी कार्रवाईः पाकिस्तान
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा है कि उसने ईरान में पल रहे आतंकियों को लेकर कई बार ईरान से बातचीत की थी. इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई. हमने यह कार्रवाई ईरान में पल रहे पाकिस्तानी मूल के आतंकियों द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ बड़े पैमाने पर आतंकी गतिविधियों की खुफिया जानकारी के बाद की है. यह कार्रवाई सभी खतरों को ध्यान में रखते हुए अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा करने के लिए की गई है.
ईरान ने की थी एयरस्ट्राइक

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.










