
पाकिस्तान का धोखा, रात 12 बजे अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक, 9 बच्चों की मौत, तालिबान ने खाई बदले की कसम
AajTak
पाकिस्तान-अफगानिस्तान एक बार फिर से जंग की कगार पर हैं. पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ सीजफायर तोड़ते हुए आधी रात को अफगानिस्तान के कई प्रांतों में हमला किया है. इस हमले में 9 बेगुनाह बच्चों की मौत हो गई है. तालिबान ने कहा है कि वह अपने एयरस्पेस का इस्तेमाल अपने लोगों की रक्षा के लिए करेगा.
पाकिस्तान ने शांति का झांसा देकर अफगानिस्तान के साथ एक बार फिर से धोखा किया है. पाकिस्तान ने 12 बजे रात के सन्नाटे में अफगानिस्तान के कई इलाकों में हमला किया है. पाकिस्तान के इस हमले में 10 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है. जबकि कई लोग जख्मी हैं. अफगानिस्तान तालिबान ने इसे पाकिस्तान का धोखा कहा है और बदलने की कसम खाई है. तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा है कि सही समय आने पर मुकम्मल जवाब दिया जाएगा.
अफगानिस्तान के इस्लामिक अमीरात के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा, "कल रात करीब 12 बजे पाकिस्तानी हमलावर सेनाओं ने खोस्त के गुरबुज़ जिले के मुगुलगई इलाके में एक आम नागरिक के घर पर बमबारी की, जिसमें 9 बच्चे (पांच लड़के और 4 लड़कियां) की मौत हो गई और घर तबाह हो गया. कुनार और पक्तिका में भी हवाई हमले किए गए. जिसमें चार आम नागरिक घायल हो गए.”
पाकिस्तान में इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान के पूर्व राजदूत अब्दुल सलाम ज़ईफ़ ने इन हमलों पर कहा कि यह पाकिस्तानी पक्ष की तरफ से भ्रष्टाचार और कायरता का काम है. ज़ईफ ने आगे कहा कि इस तरह की हरकतें दिखाती हैं कि पाकिस्तान में न तो शांति बनाने की इच्छा है और न ही काबिलियत. उन्होंने खोस्त के गुरबुज़ ज़िले में मारे गए आम लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और पाकिस्तान को संबोधित करते हुए कहा कि वह अपने देश में भी स्थिरता और सुरक्षा पक्का करने में नाकाम रहा है.
तालिबान ने इन हमलों में मारे गए अफगानी बच्चों की तस्वीरें जारी की है. इन तस्वीरों को देखकर कलेजा मुंह को आ जाता है. पाकिस्तानी हमले में मारे गए बच्चों के शव काफी वीभत्स है और घर तबाह हो गए हैं.
ये हमला उसी दिन हुआ जिस दिन फेडरल कांस्टेबुलरी हेडक्वार्टर पर एक जानलेवा आत्मघाती हमले में तीन पाकिस्तानी कमांडो गए और 12 घायल हो गए.
पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच 3 दौर की वार्ता हो चुकी है फेल

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








