
पाकिस्तान का दोगलापन, एक तरफ सीजफायर बढ़ाया, दूसरी तरफ अफगानिस्तान पर कर दी एयरस्ट्राइक
AajTak
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ 48 घंटे के युद्ध विराम को बढ़ाने पर सहमति बनने के कुछ घंटों बाद, डूरंड लाइन के पास स्थित पक्तिका प्रांत के कई जिलों में हवाई हमले किए.
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है. दोनों देशों के बीच शुक्रवार को 48 घंटे के युद्धविराम (Ceasefire) को आपसी सहमति से आगे बढ़ाने पर सहमति बनी. इसके कुछ ही घंटों बाद, तालिबान ने पाकिस्तान पर अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में एयर स्ट्राइक करने का आरोप लगाया. तालिबान के अनुसार, पाकिस्तान ने डूरंड लाइन से सटे पक्तिका प्रांत के कई जिलों में हवाई हमले किए.
यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब दोनों पक्षों के बीच चल रहे सीमा पर चल रहे गतिरोध को शांत करने के लिए दोहा में शांति वार्ता की तैयारी चल रही है. टोलोन्यूज ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पाकिस्तान सीमा पर स्थित अफगानिस्तान के अरगुन और बरमल जिलों में कई घरों पर हवाई हमले हुए. इन हमलों में अभी तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है. इस बीच तीन पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों और एक अफगान तालिबान सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर समाचार एजेंसी रॉयटर्स से कहा कि दोहा शांति वार्ता के लिए एक पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल पहले ही कतर की राजधानी में पहुंच चुका है, जबकि अफगान प्रतिनिधिमंडल के शनिवार को दोहा पहुंचने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें: 'गेंद अब अफगानिस्तान के पाले में, हमारी दो शर्तें...', बोले पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ
तालिबान ने किया 58 PAK सैनिकों की मौत का दावा
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के सुरक्षा बलों के बीच सीमा पर कई दिनों से चल रही भीषण लड़ाई में पहली बार 15 अक्टूबर को अस्थायी युद्ध विराम स्थापित हुआ था, जिसमें दोनों पक्षों के दर्जनों जवान मारे गए थे और सैकड़ों घायल हुए थे. तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने दावा किया था कि पाकिस्तानी सेना के आग्रह पर 48 घंटे का युद्ध विराम घोषित किया गया था. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर उकसावे का आरोप लगाया. पाकिस्तान ने सीमा पर गोलीबारी में 20 तालिबानी लड़ाकों के मारे जानें का दावा किया, वहीं तालिबान ने 58 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत और कुछ पाकिस्तान चौकियों पर कब्जा करने का दावा किया.
आत्मघाती हमले में सात पाकिस्तानी सैनिकों की मौत

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.








