
'पाकिस्तानी फौज मेरे पिता को वापस मुल्क लेकर आई', बोलीं नवाज शरीफ की बेटी मरियम
AajTak
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की मुख्य आयोजक मरियम नवाज ने ननकाना साहिब में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि नवाज शरीफ पाकिस्तान के इकलौते ऐसे नेता हैं, जो रिकॉर्ड तीन बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने हैं. मरियम ने कहा था कि जिन्होंने (सेना) नवाज शरीफ को बाहर किया, वही उन्हें वापस लेकर आए हैं.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने स्वीकार किया है कि देश की ताकतवर सेना की मदद से उनके पिता ब्रिटेन से स्वदेश लौट पाए हैं.
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की मुख्य आयोजक मरियम नवाज ने ननकाना साहिब में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि नवाज शरीफ पाकिस्तान के इकलौते ऐसे नेता हैं, जो रिकॉर्ड तीन बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने हैं. मरियम ने कहा था कि जिन्होंने (सेना) नवाज शरीफ को बाहर किया, वही उन्हें वापस लेकर आए हैं.
मरियम ने कहा कि उन्होंने कई बार नवाज को अपदस्थ किया है. लेकिन इस बार जिन्होंने उन्हें अपदस्थ किया, वही उन्हें वापस लेकर आए हैं. नवाज शरीफ को कई बार सेना का लाडला कहा गया. हां, वह हैं लेकिन लोगों के लाडले हैं.
ऐसा माना जा रहा है कि नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान में होने जा रहे आम चुनाव जीत सकती हैं. इसके पीछे वजह बताई जा रही है कि वो पाकिस्तान की सेना के लाड़ले हैं. हालांकि, ऐसा पहली बार हुआ है कि शरीफ के परिवार ने यह खुलासा किया है कि उनकी (नवाज शरीफ) वतन वापसी के पीछे सेना का हाथ है.
बता दें कि नवाज शरीफ को 2017 में और फिर 2018 में भ्रष्टाचार के दो मामलों में अयोग्य करार दिया था. उन्हें गिरफ्तार कर जेल में डाला गया था लेकिन बाद में जमानत पर रिहा कर दिया. हालांकि, इस बीच नवंबर 2019 में वह मेडिकल आधार पर इलाज के लिए ब्रिटेन चले गए थे.
वह चार सालों के स्वघोषित निर्वासन के बाद पिछले साल अक्टूबर में ही पाकिस्तान लौटे थे. इसके बाद से ही नवाज शरीफ के विरोधी उनकी वापसी के पीछे सेना का हाथ बता रहे थे.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.









