
'पाकिस्तानी आतंकियों को घुसने मत दो...', भारत के समर्थन में उतरे नीदरलैंड के विपक्षी नेता गीर्ट विल्डर्स
AajTak
जम्मू कश्मीर के रियासी में ये घटना रविवार शाम करीब 6:15 बजे के आसपास हुई. घात लगाकर बैठे आतंकियों ने बस पर फायरिंग की, जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. बस पर हमले करने वाले आतंकी पहाड़ी इलाके में छुपे हुए हैं.
जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में रविवार शाम को आतंकियों नए घात लगाकर तीर्थयात्रियों की बस पर हमला किया. इस घटना में अब तक दस लोगों की मौत हो गई है जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. अब इस घटना पर नीदरलैंड्स के दक्षिणपंथी नेता और सांसद गीर्ट विल्डर्स (Geert Wilders) ने प्रतिक्रिया दी है.
गीर्ट ने रियासी हमले के लिए सीधे तौर पर पाकिस्तानी आतंकियों को लताड़ लगाई है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि हिंदुओं को मारने के लिए पाकिस्तानी आतंकियों को कश्मीर घाटी में घुसने नहीं दे. भारत अपने लोगों को बचाओ. गीर्ट ने इस पोस्ट के साथ 'हैशटैग ऑल आइज ऑन रियासी' भी लिखा है.
बता दें कि जम्मू कश्मीर के रियासी में ये घटना रविवार शाम करीब 6:15 बजे के आसपास हुई. घात लगाकर बैठे आतंकियों ने बस पर फायरिंग की, जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. बस पर हमले करने वाले आतंकी पहाड़ी इलाके में छुपे हुए हैं.
लश्कर से जुड़े आतंकी समूह TRF ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. ये आतंकी पिछले एक महीने में राजौरी और पुंछ में कई हमले कर चुके हैं. सूत्रों का कहना है कि इस हमले में दो से तीन आतंकी शामिल थे. सूत्रों के अनुसार रियासी में तीर्थयात्रियों की बस पर हमला करने वाले आतंकी पाकिस्तानी थे. ये आतंकियों का वही ग्रुप है, जो पीर पंजाल के दक्षिण में पिछले दो सालों से सक्रिय है.
चश्मदीदों का आंखों देखा हाल
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बस में सवार एक पीड़ित ने बताया कि बस पर 25 से 30 गोलियां चलीं और बस खाई में गिर गई. जबकि दूसरे पीड़ित ने बताया कि उसने लाल मफलर पहने एक नकाबपोश हमलावर को बस पर गोलियां चलाते देखा. तेरयथ अस्पताल में भर्ती बनारस के एक घायल तीर्थयात्री ने कहा कि हमें शाम 4 बजे निकलना था, लेकिन बस शाम 5.30 बजे निकली और अचानक गोलीबारी होने लगी.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.








