
पाकिस्तानियों को तवज्जो और भारतीयों को इनकार! चीन ने दिया ये जवाब
AajTak
चीन पाकिस्तान के छात्रों को वीजा देकर वापस चीन बुला रहा है लेकिन भारत के छात्रों पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे रहा है. चीन का कहना है कि कोविड महामारी को देखते हुए सभी छात्रों को चीन वापस बुलाने की प्रक्रिया लंबी होने वाली है और वो इस पर काम कर रहा है.
साल 2019 में कोरोना महामारी फैलने के बाद से ही चीन में पढ़ रहे भारतीय छात्र स्वदेश वापस लौट आए थे और अब तक चीन भारतीय छात्रों को देश में बुलाने पर राजी नहीं हुआ है. ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि चीन पाकिस्तान के कुछ छात्रों को चीन वापस बुला रहा है और इसी महीने पाकिस्तानी छात्रों को वीजा दिया गया है. इस खबर को लेकर चीन से फिर भारतीय छात्रों की चीन वापसी पर सवाल किया गया जिसका कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला है.
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि कोविड की वर्तमान स्थिति को देखते हुए चीन विदेशी छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है. प्रसार भारती की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सवाल किया गया, 'कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि पाकिस्तान में चीन के दूतावास ने इस महीने कुछ पाकिस्तानी छात्रों को वीजा जारी किया है. क्या आप इसकी पुष्टि कर सकते हैं? कितने वीजा जारी किए गए हैं और छात्रों को चीन लाने के लिए उनका चयन किस आधार पर किया गया है?'
जवाब में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, 'मुझे पता है कि आपको भारतीय छात्रों की पढ़ाई के लिए चीन लौटने के मामले में गहरी दिलचस्पी है. आपने कई बार इसे लेकर हमारे समक्ष सवाल भी उठाए हैं. हम पूरी तरह से आपकी परेशानी को समझते हैं और भारत के उन अंतर्राष्ट्रीय छात्रों की भावनाओं को भी समझते हैं, जो अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए जल्द से जल्द चीन लौटने के इंतजार में हैं.'
उन्होंने आगे कहा, 'गंभीर COVID-19 स्थिति के बीच चीन की सरकार अपनी पढ़ाई के लिए चीन लौटने वाले विदेशी छात्रों के मुद्दे को बहुत महत्व देती है. चीन कुछ 'वास्तविक जरूरतों वाले' विदेशी छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बाद उनके चीन लौटने की व्यवस्था कर रहा है. संबंधित छात्रों को चीन के महामारी रोकथाम प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना होगा. हम आशा और विश्वास करते हैं कि आप हमारी बात को समझेंगे.'
पाकिस्तानी छात्रों को वीजा देने की खबर से चीन ने नहीं किया इनकार
लिजियान से फिर सवाल किया गया कि उन्होंने पाकिस्तानी छात्रों को वीजा जारी करने की खबर से इनकार नहीं किया है तो चीन किस पॉलिसी के तहत कुछ अंतर्राष्ट्रीय छात्रों को वापस बुला रहा है जिसमें पाकिस्तानी छात्र भी शामिल हैं.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








