
पाकिस्तानः बलूचिस्तान में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 10 दहशतगर्द मार गिराए
AajTak
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है. इसमें सुरक्षाबलों ने 10 आतंकियों को मार गिराया है. इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के अनुसार बलूचिस्तान प्रांत के होशब इलाके में एक आतंकवादी ठिकाने को खाली करने के लिए एक ऑपरेशन चलाया गया था.
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है. इसमें सुरक्षाबलों ने 10 आतंकियों को मार गिराया है. इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के अनुसार बलूचिस्तान प्रांत के होशब इलाके में एक आतंकवादी ठिकाने को खाली करने के लिए एक ऑपरेशन चलाया गया था. इस ऑपरेशन के दरौरान आतंकवादी मारे गए. ये आतंकी ग्वादर-होशब (M-8) सड़क पर विस्फोटक उपकरणों को प्लांट करने के साथ ही सुरक्षा बलों और नागरिकों पर सशस्त्र हमलों में शामिल थे.
एजेंसी के मुताबिक सुरक्षाबलों ने 12-14 आतंकवादियों के ठिकानों की पहचान कर ली थी. लेकिन जैसे ही उन्होंने आतंकियों को चेतावनी दी, वैसे ही दूसरी ओऱ से फायरिंग होने लगी. भारी गोलीबारी के दौरान 10 आतंकवादी मारे गए हैं, जबकि एक आतंकवादी को घायल अवस्था में पकड़ा गया है. दो आतंकवादी भागने में सफल रहे.
हालांकि बयान में यह नहीं बताया गया कि मारे गए आतंकवादी किस उग्रवादी या उग्रवादी संगठन के थे. वहीं पिछले शनिवार को सेना की मीडिया शाखा ने बयान जारी किया था कि उसने बलूचिस्तान के कोहलू क्षेत्र में प्रतिबंधित विद्रोही बलूच रिपब्लिकन आर्मी से जुड़े 9 आतंकवादियों को मार गिराया है. सुरक्षाबलों ने 3 घायल आतंकियों को भी गिरफ्तार किया था.
हाल के हफ्तों में होशब सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए अभियान का केंद्र बिंदु रहा है. पिछले हफ्ते सुरक्षाबलों ने होशब के बालोर इलाके में एक प्रतिबंधित संगठन के दो आतंकियों को मार गिराया था. जबकि 20 नवंबर को पाकिस्तानी सेना ने इसी इलाके में दो आतंकियों को ढेर कर दिया था.
ये भी देखें

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.









