
पहले नाबालिग से रेप, फिर हिरासत से भागने की कोशिश... पुलिस की गोलीबारी में घायल हुए 2 आरोपी
AajTak
ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में शनिवार को पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहे बलात्कार के दो आरोपी गोलीबारी में घायल हो गए. ये घटना जिले के बेलपहाड़ इलाके में उस समय हुई जब पुलिस शेख आसिफ और अभिषेक बारिक नामक दो आरोपियों को हिरासत से अदालत ले जा रही थी.
ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में शनिवार को पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहे बलात्कार के दो आरोपी गोलीबारी में घायल हो गए. ये घटना जिले के बेलपहाड़ इलाके में उस समय हुई जब पुलिस शेख आसिफ और अभिषेक बारिक नामक दो आरोपियों को हिरासत से अदालत ले जा रही थी. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
उत्तरी रेंज के आईजीपी हिमांशु लाल ने बताया कि पुलिस की एक टीम बलात्कार के दोनों आरोपियों को वैन से ले जा रही थी. उस समय एक आरोपी पुलिस अफसर से रिवॉल्वर छीन ली. इसके बाद पुलिस को गोली मारने की धमकी देकर भागने की कोशिश करने लगा. इसी बीच एक अन्य पुलिसकर्मी ने उन पर गोलियां चला दी, जिसमें दोनों घायल हो गए.
पुलिस ने दावा किया कि चेतावनी दिए जाने के बावजूद आरोपियों द्वारा भागने की कोशिश करने के बाद उन्हें मजबूरन गोलियां चलानी पड़ीं. दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी है. दोनों आरोपियों को इलाज के लिए झारसुगुड़ा के जिला मुख्यालय अस्पताल (डीएचएच) ले जाया गया. पुलिस ने बताया कि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
आईजीपी ने कहा कि आरोपियों में से एक शेख आसिफ पर नाबालिग के परिवार को जान से मारने की धमकी देने सहित कई आरोप हैं. उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. पिछले महीने ओडिशा के नबरंगपुर जिले में 11 वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई थी.
इस वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी नाबालिग थे. उन दोनों पीड़िता को शराब पीने के लिए मजबूर करने के बाद उसे अपनी हवस का शिकार बनाया. ये घटना होली के दिन की है, लेकिन पीड़ित लड़की अगले दिन इस खुलासा किया. पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके हिरासत में ले लिया गया.
पुलिस अधिक्षक मिहिर कुमार पांडा ने बताया था कि ये घटना 15 मार्च (शनिवार) को हुई जब लड़की उमरकोट थाना क्षेत्र स्थित अपने घर के पास होली खेल रही थी. आरोप है कि दो स्थानीय लड़कों ने पीड़िता को बलात्कार करने से पहले शराब पीने के लिए मजबूर किया. इस वारदात का खुलासा होने के बाद पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को सूचित किया.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.







